Fact Check
Search

दम है तो सामने आ: TTP कमांडर ने पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर को दी खुली चुनौती, बोले — ‘अगर मर्द और मां का दूध पिया…’

दम है तो सामने आ: TTP कमांडर ने पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर को दी खुली चुनौती, बोले — ‘अगर मर्द और मां का दूध पिया…’

 

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वह पाकिस्तान की फौज को चुनौती देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में TTP के शीर्ष कमांडर अहमद काजिम ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का नाम लेकर कहा है कि अगर सच में मर्द हैं तो आम जवानों को आगे नहीं भेजकर खुद लड़ाई में उतरिए।

काजिम ने अपने संदेश में सैनिकों को “भेड़-बकरी” कहने जैसी अपमानजनक बात कही है। उसने कहा कि फौजी अफसरों को अपने जवानों को बेवजह कुर्बान नहीं करना चाहिए, बल्कि वे खुद सामने आकर जंग का सामना करें। यह रुख सेना और सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण और उकसाने वाला माना जा रहा है।

 

काजिम पर है 10 करोड़ रुपये का इनाम

यह धमकी ऐसे समय पर आई है जब पाकिस्तान सरकार ने अहमद काजिम की गिरफ्तारी या उसकी जानकारी देने पर 10 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। यह इनाम दर्शाता है कि काजिम को लेकर सरकार गंभीर है और TTP कितनी बड़ी सुरक्षा समस्या बन चुका है। TTP ने 8 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त के कुर्रम जिले में किए गए हमले का नया वीडियो जारी किया है। वीडियो में कमांडर अहमद काजिम दावा कर रहे हैं कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा। TTP का कहना है कि उनके लड़ाकों ने डोगर इलाके में स्थित जोगी सैन्य किले को निशाना बनाया। अहमद काजिम, जिन्हें TTP का ‘शैडो गवर्नर’ माना जाता है, वीडियो में एक जब्त किए गए वाहन के सामने खड़े होकर कहते हैं कि यह गाड़ी मुजाहिद्दीन को अल्लाह ने दी है।

 

टीटीपी कमांडर ने दावे किए कि 22 सैनिक मारे गए

TTP कमांडर अहमद काजिम ने वीडियो में दावा किया है कि इस हमले में पाकिस्तान के लगभग 22 सैनिक मारे गए, जिनमें मेजर तैयब और कर्नल जुनैद भी शामिल हैं। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने केवल 11 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। वीडियो में TTP ने हमले के दौरान छीने गए गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों को भी दिखाया। उनका दावा है कि उनके लड़ाकों ने 20 राइफलें, दो हिलक्स पिकअप वाहन, एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन और मारे गए सैनिकों की गाड़ी अपने कब्ज़े में ली और उसे जला दिया। काजिम ने कहा कि, इंशा अल्लाह, जंग का यह सिलसिला जारी रहेगा।

TTP कमांडर

टीटीपी पाकिस्तान के लिए लगातार मुसीबत बना हुआ है

TTP लगातार पाकिस्तानी सेना को चुनौती दे रहा है। रिपोर्टों के अनुसार यह संगठन पाकिस्तान के लिए एक “नासूर” बन गया है, जिसे खत्म करना देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए मुश्किल काम है। TTP का यह शीर्ष कमांडर, जिस पर 10 करोड़ रुपये का इनाम है, सीधे सेना प्रमुख को चुनौती दे रहा है, जो देश में बढ़ते आतंकवाद के मनोबल को दर्शाता है। पाकिस्तानी सेना ने इस वीडियो और काजिम की खुली चुनौती पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। TTP द्वारा जारी किए गए इस वीडियो से साफ़ दिखता है कि संघर्ष अब सिर्फ सीमावर्ती इलाके तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सेना के उच्च नेतृत्व को सीधे धमकाने तक पहुंच गया है।

अफगानिस्तान ने कहा ‘हम नहीं झुकेंगे’ बौखलाए पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने लगाये भारत पर युद्ध भड़काने के आरोप

ICC के कड़े तेवर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आखिर क्या वार्निंग मिल गई ?

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप पर सियासी घमासान, भाजपा बोली– मजाक और पाकिस्तानी नैरेटिव

अफगानिस्तान ने रोके ट्रक तो पाकिस्तान में टमाटरों पर मचा हाहाकार! 600 रुपए के रेट पर बिक रहे टमाटर 

जैश-ए-मोहम्मद का ‘ऑनलाइन जिहाद स्कूल’: घर बैठे तैयार – Complete Guide

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.