Fact Check
Search

सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले विजय शाह ने अब विजयवर्गीय के चुंबन वाले बयान पर क्या बोल डाला ?

सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले विजय शाह ने अब विजयवर्गीय के चुंबन वाले बयान पर क्या बोल डाला ?

 

अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने फिर एक बयान दिया है । शाह ने खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय के राहुल, प्रियंका गांधी के चुंबन वाले बयान पर अपनी सहमति जताई है । शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी सगी बहन (विधायक कंचन तनवें) है तो क्या मैं इसे सार्वजनिक तौर पर चुंबन करूंगा, ये भारतीय संस्कृति और संस्कार में नहीं है। उन्होंने आगे कहा ऐसा हमारी संस्कृति, सभ्यता में नहीं है और जिन्हें सिखाया जाता है वो ऐसा अपने घरों में करे चौक चौराहों पर नहीं। ये भारतीय संस्कृति में शोभा नहीं देता।

 

क्या है पूरा मामला 

 

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक दिन पहले शाजापुर के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमारे नेता प्रतिपक्ष अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते है। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि हमारे संस्कृति में बहन के यहाँ पानी तक नहीं पीते, मेरे पिताजी घर से पानी का लोटा लेकर आते थे वहीं आज के हमारे नेता प्रतिपक्ष अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन कर लेते है।

 

जीतू पटवारी ने साधा निशाना 

 

 

विजयवर्गीय के बयान पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह की टिप्पणी विजयवर्गीय ने की है ये भारत में भाई बहन के रिश्ते को चुनौती देता है, उन्हें अपना इस्तीफा देना चाहिए। माता रानी इन्हें सद्बुद्धि दे।

 

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.