गंभीर और अगरकर को BCCI ने मीटिंग में बुलाया! क्या सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे से ठीक पहले एक जरूरी बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बोर्ड के कुछ शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मीटिंग में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी लय फिर से हासिल की है, जिस कारण उन पर फैसले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

BCCI प्रबंधन भी शामिल हो सकता है
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट में बताया गया है कि बैठक में BCCI सचिव देवजीत सैकिया और संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया भी मौजूद रहेंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नए BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास बैठक में शामिल होंगे या नहीं। चूंकि बैठक मैच से ठीक पहले हो रही है, इसलिए सीनियर खिलाड़ियों रोहित और कोहली के शामिल होने की संभावना बहुत कम है।
चयन को लेकर हो सकता है फैसला
रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक का मुख्य उद्देश्य टीम चयन में निरंतरता बनाए रखना है। बोर्ड का मानना है कि हाल ही में घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान टीम की रणनीति कई बार भ्रमित करती हुई दिखी। मैदान के अंदर और बाहर लिए गए कुछ फैसलों ने भी सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि चयन प्रक्रिया और टीम रणनीति को लेकर आगे कोई अस्पष्टता न रहे।

एक वरिष्ठ BCCI अधिकारी ने बताया कि बोर्ड आने वाले समय की योजना स्पष्ट करना चाहता है। अगले आठ महीनों बाद भारत की अगली टेस्ट सीरीज है, जबकि अगले साल टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में खिताब बचाने की दावेदार होगी। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप भी नजदीक होगा। ऐसे में बोर्ड चाहता है कि कोच, चयनकर्ता और प्रबंधन मिलकर एक ठोस रोडमैप तैयार करें, ताकि टीम को लगातार बेहतर दिशा मिलती रहे।
हवा से बिजली बनाने का नया तरीका, अब ‘लिक्विड एयर’ में होगी ऊर्जा की लंबी स्टोरेज