क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के डेटिंग की अफवाहें सोशल मीडिया पर गर्म हैं।
रेडिट पोस्ट, इंस्टाग्राम फॉलो और स्टोरीज़ से जुड़ी समानताएँ चर्चा का कारण बनीं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और मॉडल-अभिनेत्री माहिका शर्मा को लेकर डेटिंग की अफवाहें ज़ोरों पर हैं। यह चर्चा तब शुरू हुई जब रेडिट पर एक पोस्ट सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि दोनों को कई मौकों पर एक ही जगहों पर देखा गया है। पोस्ट में हार्दिक की जर्सी नंबर 33 वाली तस्वीर ने इन अटकलों को और हवा दी।
इसके अलावा, फैंस ने यह भी नोट किया कि हार्दिक और माहिका एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वहीं, कुछ यूज़र्स का कहना है कि दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरीज़ में अलग-अलग समय और जगहों पर एक जैसी बाथरोब पहने हुए तस्वीरें शेयर की थीं। सोशल मीडिया पर इस तरह की छोटी-छोटी बातें अक्सर रिलेशनशिप की अफवाहों को जन्म देती हैं।
गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या की शादी 2020 में मॉडल-अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। हालांकि, पिछले साल दोनों ने आपसी सहमति से अलगाव की घोषणा की। कपल का एक बेटा है—अगस्त्य—जिसकी देखभाल वे मिलकर कर रहे हैं। फ़िलहाल हार्दिक पंड्या एशिया कप में खेल रहे है ।