WWE मे फिर वापसी करेंगे रोमन रेंस, Crown Jewel के नए पोस्टर में दिखे रोमन
WWE स्टार खिलाड़ी रोमन रेंस हमेशा चर्चा ही चर्चा में बने रहते हैं। वह एक कंपनी में अब पार्ट-टाइमर के रूप में काम करते हैं। अक्सर खेल में उनकी वापसी को लेकर अफवाहें और अटकलें सामने आती रहती है। रेन्स भी चाहते हैं कि वह वापसी करें और फिर से अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का मनोरंजन करें। हालांकि रोमन रेंस की वापसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके मुताबिक वह जल्दी खेल में वापसी कर अपने दुश्मनों को तहस-नहस करने के लिए तैयार है। हालांकि WWE Clash In Paris 2025 में रोमन रेंस पर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने जानलेवा हमला किया था। इसके बाद से वह टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं।
आखिर क्यो बाहर हुए थे रोमन रेंस
Clash In Paris में रोमन रेंस का ब्रॉन्सन रीड के साथ अपना आखिरी मुकाबला खेल था जिसमें उन्होंने एक बड़ी जीत हासिल की थी। जिसके बाद ब्रॉन ब्रेकर ने आकर उन्हें दो स्पीयर लगाए। और रीड ने उन्हें तीन सुनामी मूव लगाकर पस्त कर दिया। बाद में बताया गया कि उनकी पसलियां टूट गई हैं और वह अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। लेकिन रेंस अपनी नई स्ट्रीट फाइटर फिल्म की शूटिंग के लिए एक्शन से बाहर हुए थे।
PWInsider की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोमन रेंस का काम 25 सितंबर तक पूरा हो जाएगा । इसके बाद उनका WWE में वापसी के लिए रास्ता भी साफ हो जाएगा । हाल ही में WWE ने अगले महीने पर्थ में होने वाले Crown Jewel का नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें रोमन की तस्वीर भी दिखाई दे रही है जिसका सीधा मतलब है कि रोमन रेंस बहुत ही जल्द वापसी करने वाले हैं।
बिहार चुनाव में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक – यूपी केशव मौर्य मैदान में, अमित शाह खुद कमान संभालेंगे