एशिया कप 2025 सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे।
श्रीलंका और बांग्लादेश भी क्वालीफाई।
भारत आज ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ओमान से खेलेगा।
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में अब तक 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। और आज 12 वां मुकाबला खेला जाएगा। जो कि ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला होगा। यह मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। उसके बाद शनिवार से एशिया कप में सुपर 4 के मुकाबले खेले जाएंगे।इसके लिए सभी चारों टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है।
मुख्य बातें
- भारत-पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी किया सुपर 4 के लिए क्वालीफाई।
- रविवार को आपस में भिड़ेगें भारत पाकिस्तान।
- भारत और श्रीलंका अब तक अजेय, नहीं हारा एक भी मुकाबला।
एशिया कप 2025 की सुपर 4 मुकाबले के लिए ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अपनी जगह बनाई है। वहीं ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर 4 के मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया है। एशिया कप 2025 में अब तक चारो ही टीमों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंका ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान ने दो-दो मुकाबले जीते हैं। हालांकि भारतीय टीम ने भी अभी तक अपने दोनों ही मुकाबले को शानदार तरीके से जीते है। भारत आज अपना ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ओमान के साथ खेलने उतरेगी। भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। उम्मीद है कि भारतीय टीम इस मुकाबले को भी बड़ी आसानी के साथ अपने नाम करेगी।
सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान का फिर आमना-सामना
सुपर-4 के मुकाबले में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह हाई-प्रोफाइल मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भिड़ंत सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि कई वजहों से खास मानी जा रही है। पहलगाम हमले के बाद ग्रुप-स्टेज में हुए भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर देशभर में विरोध देखा गया था। वहीं, उसी मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान टीम से हाथ न मिलाने की वजह से उठा हैंडशेक विवाद अब भी चर्चा में है।
नो हैन्ड शेक विवाद
14 सितंबर को हुए ग्रुप मैच में भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था | नो हैन्ड शेक विवाद इतना बढ़ गया की पाक टीम के एशिया कप से बाहर होने की संभावनाएं जताई जा रही थी | दरअसल पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर देशभर में विरोध देखा गया था। वहीं, उसी मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान टीम से हाथ न मिलाने की वजह से उठा हैंडशेक विवाद अब भी चर्चा में है।