‘किंग’ बनी बॉलीवुड की सबसे महंगी ACTION फिल्म! ये 13 दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे जलवा
‘डंकी’ के बाद शाहरुख धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ (King) इन दिनों चर्चा में है। ‘किंग’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन मूवी मानी जा रही है, फैंस में इसकी रिलीज को बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

इतना है ‘किंग ‘का बजट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किंग’ का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। यह रकम शाहरुख की पिछली फिल्म ‘जवान’ से भी ज्यादा है। ‘किंग’ को अब तक की सबसे महंगी एक्शन थ्रिलर फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो पहले ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म में 6 बड़े एक्शन सीक्वेंस होंगे, जिनमें से तीन असली लोकेशन पर और तीन सेट पर शूट किए जाएंगे। इनमें से सबसे महंगा और भव्य सीक्वेंस शाहरुख खान के इंट्रोडक्शन सीन के लिए शूट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसे वर्ल्ड-क्लास लेवल पर तैयार किया जा रहा है ताकि दर्शकों को बड़ा सिनेमैटिक अनुभव मिल सके।
शुरुआत में शाहरुख नहीं थे पहली पसंद !
शुरुआत में ‘किंग’ का निर्देशन सुजॉय घोष करने वाले थे। तब इसका बजट करीब 150 करोड़ रुपये था और फिल्म की कहानी सुहाना खान के इर्द-गिर्द घूमती थी। लेकिन बाद में शाहरुख खान की एंट्री के साथ ही फिल्म का पैमाना और विजन दोनों बदल गए। अब इसे सिद्धार्थ आनंद एक ग्लोबल एक्शन फिल्म के तौर पर बना रहे हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। इसमें शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, अभय वर्मा और करणवीर मल्होत्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे। इतनी बड़ी स्टारकास्ट और शानदार बजट के साथ ‘किंग’ से उम्मीदें भी आसमान छू रही हैं।
ICC T20 WC: पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो.. भारत नहीं इस देश में होगा मुकाबला ! ICC का बड़ा फैसला