Fact Check
Search

महावतार नरसिंह थिएटर में धूम मचाने के बाद अब OTT पर – घर बैठे देखें भगवान विष्णु के अद्भुत अवतार की कहानी!

एनिमेटेड पौराणिक फिल्म “महावतार नरसिंह” ने बड़े पर्दे पर अपनी सफलता का झंडा गाड़ने के बाद अब OTT प्लेटफ़ॉर्म पर कदम रख दिया है।

300 करोड़ कमाने वाली पौराणिक एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिंह’ अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

भारतीय दर्शकों में पौराणिक कथाओं और धार्मिक कहानियों के प्रति जो लगाव है, उसका असर सिनेमा और डिजिटल कंटेंट में साफ देखा जा सकता है। हाल ही में रिलीज़ हुई एनिमेटेड पौराणिक फिल्म “महावतार नरसिंह” ने बड़े पर्दे पर अपनी सफलता का झंडा गाड़ने के बाद अब OTT प्लेटफ़ॉर्म पर कदम रख दिया है।

“महावतार नरसिंह” इस साल की उन फिल्मों में से एक रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। साथ ही दुनिया भर में लगभग 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके दर्शकों को चौंका दिया, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एनिमेटेड ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई। अश्विन कुमार की निर्देशित और होम्बले फिल्म्स के सहयोग से क्लीम प्रोडक्शंस की इस फिल्म की कहानी भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म की सफलता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कई राज्यों में इसके शोज़ हाउसफुल रहे। अब जब फिल्म OTT पर आ चुकी है, तो उन दर्शकों के लिए यह बड़ा मौका है जो थिएटर में इसे देखने नहीं जा सके थे।

फिल्म की कहानी: भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह

“महावतार नरसिंह” की कहानी भारतीय पौराणिक कथाओं में से सबसे प्रसिद्ध प्रसंग पर आधारित है — भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा। हिरण्यकश्यप, जो अहंकार और सत्ता का प्रतीक था, खुद को भगवान मानने लगा था। उसका बेटा प्रह्लाद विष्णु का परम भक्त था, जिसने अपने पिता की जिद के बावजूद भगवान की भक्ति नहीं छोड़ी। अंततः भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार धारण किया — आधा शेर, आधा मानव — और हिरण्यकश्यप का अंत करके धर्म और भक्ति की विजय का संदेश दिया। फिल्म ने इस कथा को एनिमेशन और आधुनिक सिनेमाई तकनीक से बेहद जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है।

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय एनीमेशन का स्तर काफी ऊँचा हुआ है। “महावतार नरसिंह” इसका बेहतरीन उदाहरण है। इसमें 3D एनिमेशन का शानदार उपयोग हुआ है। विज़ुअल इफेक्ट्स इतने दमदार हैं कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी दर्शक प्रभावित हुए। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारतीय प्रवासी समुदाय को आकर्षित किया। अमेरिका, कनाडा और खाड़ी देशों के थिएटरों में भी इसकी अच्छी कमाई हुई है।

OTT रिलीज़: कब और कहाँ?

फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा की है कि “महावतार नरसिंह” अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 19 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे रिलीज होगी जो कि हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम डब वर्शन में भी उपलब्ध हैं। इससे यह फिल्म और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुँचेगी।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.