Fact Check
Search

ICC T20 WC: पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो.. भारत नहीं इस देश में होगा मुकाबला ! ICC का बड़ा फैसला

ICC T20 WC: पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो.. भारत नहीं इस देश में होगा मुकाबला ! ICC का बड़ा फैसला

 

बीसीसीआई ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया है । इनमें भारत के पांच शहरों को मेजबान स्थल के रूप में चुना है। इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई शामिल हैं।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान में 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था।

 

दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बनेगा फाइनल का गवाह

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है, जिसकी दर्शक क्षमता एक लाख से अधिक है। 2023 वर्ल्ड कप में भारत ने 10 स्थानों पर मैच आयोजित किए थे, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने सिर्फ पांच प्रमुख शहरों को चुना है ताकि आयोजन अधिक सटीक, सुरक्षित और भव्य हो सके।

 

भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे आयोजन

सूत्रों के मुताबिक आईसीसी अगले हफ्ते टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर सकती है। यह टूर्नामेंट फरवरी से मार्च 2026 के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भारत और श्रीलंका मिलकर वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। श्रीलंका को पाकिस्तान के मैचों के लिए न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थल) के रूप में चुना गया है। वहां कोलंबो सहित तीन शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे।

भारत मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा मैदान में

भारत इस बार न सिर्फ मेजबान देश, बल्कि डिफेंडिंग चैंपियन भी होगा।टीम इंडिया ने पिछले साल जून में बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और अब अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी।

 

अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा…

आईसीसी, बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुए समझौते के अनुसार, अगर पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंचती है, तो खिताबी मुकाबला श्रीलंका में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यह फैसला दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों में संतुलन बनाए रखने और 2027 तक सभी मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की नीति के तहत लिया गया है।

Captain Cool बना Action Hero! MS Dhoni और R. Madhavan के ‘The Chase’ टीज़र ने मचाई सनसनी

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.