भारत बना T20 का किंग: ICC रैंकिंग में सभी कैटेगरी में नंबर-वन, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती का जलवा
ICC T20 रैंकिंग 2025 में भारत ने इतिहास रचा। टीम इंडिया पहली बार बल्लेबाजी, गेंदबाजी, ऑलराउंडर और टीम रैंकिंग—चारों कैटेगरी में नंबर-वन बनी।
अभिषेक शर्मा टॉप बल्लेबाज, वरुण चक्रवर्ती नंबर-वन गेंदबाज और हार्दिक पांड्या बने सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी के द्वारा T20 की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। आईसीसी रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से नया कीर्तिमान हासिल किया गया है। ऐसा करने वाली टीम इंडिया पहली टीम बन गई है। T20 क्रिकेट में भारत आईसीसी की सभी कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है। अब तक किसी भी टीम के द्वारा एक साथ यह कीर्तिमान हासिल नहीं किया गया है।
जाने क्या है पूरा मामला..
आईसीसी के द्वारा जारी की गई नई T20 रैंकिंग में भारत ने सभी 4 केटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी टीम के द्वारा एक ही फॉर्मेट के सभी पदों पर पहले रैंक प्राप्त की। आपको बता दे की द्वारा जारी हुई नई रैंकिंग में बैटिंग, बॉलिंग, ऑलराउंडर और T20 रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है।
यह खिलाड़ी बने नंबर वन
आईसीसी के द्वारा जारी की गई नई रैंकिंग में T20 क्रिकेट में भारतीय टीम नंबर वन रैंकिग हासिल की। वही T20 क्रिकेट में बेस्ट टॉप 10 बल्लेबाजो की सूची में अभिषेक शर्मा ने नंबर वन रैंक हासिल की। बेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में वरुण चक्रवर्ती और बेस्ट ऑलराउंडर की सूची में हार्दिक पांड्या नंबर वन रहे।
अभिषेक शर्मा का जलवा कायम
ICC के द्वारा जारी नई लिस्ट में भी अभिषेक शर्मा का जलवा कायम रहा है। आपको बता दे कि अपनी शानदार बल्लेबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्टार युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन स्थान पर बने हुए है। अभिषेक ने एशिया कप 2025 में भी अपना जलवा कायम रखा है। अभिषेक ने इस दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए UAE के खिलाफ 16 गेंद में 30 रन बनाए और वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेली।
पहली बार नंबर वन पर पहुंचे वरुण
भारतीय स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती आईसीसी के द्वारा जारी की गई रैंकिंग में बेस्ट गेंदबाजों की सूची में नंबर वन गेंदबाज रहे हैं। 33 वर्षीय स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी रैंकिंग में पहली बार नंबर वन स्थान हासिल किया है। इससे पहले भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने भी यह कीर्तिमान अपने नाम हासिल कर चुके हैं।