Fact Check
Search

नो हैंडशेक विवाद: गावस्कर ने पाकिस्तान टीम को सुनाई खरी-खोटी, कहा “हाथ मिलाना किसी की मजबूरी नहीं”

नो हैंडशेक विवाद: गावस्कर ने पाकिस्तान टीम को सुनाई खरी-खोटी, कहा "हाथ मिलाना किसी की मजबूरी नहीं"

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया। पूर्व कप्तान ने कहा कि हाथ मिलाना किसी की मजबूरी नहीं है और यह पूरी तरह खिलाड़ी के अधिकार पर निर्भर करता है।

 

एशिया कप 2025 में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ हैंडशेक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद के बाद से लगातार पाकिस्तान क्रिकेट टीम बौखलाई हुई नजर आ रही है। विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से मैच रेफरी को हटाने की मांग कर दी गई थी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से पाकिस्तान कि इस मांग को खारिज कर दिया गया।

इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से भी इस विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी गई। और बीसीसीआई ने पीसीबी को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन अब इस विवाद को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड व पाकिस्तान टीम को लताड़ लगाई है।

क्या बोले पूर्व भारतीय कप्तान

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान टीम को लताड़ते हुए कहा “कि यह पूरी तरह से व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह क्या करना चाहता है, क्योंकि मुझे लगता है कि मैदान पर कई बार ऐसे हालात आते हैं, जब लोग आपको गालियां देते हैं, आपसे बातें करते हैं और फिर दिन के आखिर में अगर आप उम्मीद करते हैं कि आप जाकर उस व्यक्ति को प्रभावित करेंगे या उससे हाथ मिलाएंगे तो यह बहुत ज़्यादा मांगना है. इसलिए मुझे नहीं पता कि मैदान पर क्या हुआ था, क्या कोई शब्दों बोले गए थे या ऐसा हुआ था, लेकिन यदि कोई व्यक्ति हाथ न मिलाने का फैसला लेता है तो ऐसा करना उसके पूरे अधिकार है।”

आखिर क्या है पूरा मामला

रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की ओर से टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान से हाथ ना ही मिलने पर यह विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद यही तक नहीं रुका, मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय टीम की ओर से पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया गया। जब इसके लिए पाकिस्तानी टीम भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ देख रही थी, उसी समय भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.