एशिया कप फाइनल के लिए आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो वाला मुकाबला…….
Asiacup2025: एशिया कप 2025 के सुपर 4 चरण में आज पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर 4 का तीसरा मैच खेला जाएगा। एशिया कप का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण वाला मुकाबला है। क्योंकि इस मैच में जो टीम जीतेगी वो एशिया कप के फाइनल के लिए अपनी जगह मजबूत करेगी । और हारने वाली टीम फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी । दोनों ही टीमों ने अब तक एशिया कप में 1-1 मुकाबला खेला हैं और दोनों को ही उसमें हार का सामना करना पड़ा।
इतिहास की बात करें तो पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक 23 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पाकिस्तान ने 13 मैच और श्रीलंका ने 10 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला 2022 में हुआ था, जिसमें श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराकर जीत हासिल की थी। यह मुकाबला 2022 के बाद इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच होगा, जो फैंस के लिए रोमांचक साबित होने वाला है।
पाकिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
साहबज़ादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, सलमान आगा(कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद हैरिस, शाहीन अफरीदी, हारिस राउफ, अबरार अहमद।
श्रीलंका टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलांका(कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, चमिरा, नुवान तुषारा।