Fact Check
Search

सूजा चेहरा, कांपती आवाज़… प्रेमानंद महाराज की हालत देखकर भावुक हुए लोग, किडनी पहले ही हो चुकी है खराब 

सूजा चेहरा, कांपती आवाज़… प्रेमानंद महाराज की हालत देखकर भावुक हुए लोग, किडनी पहले ही हो चुकी है खराब 

प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है, जिसकी वजह से उनकी पदयात्रा को भी अनिश्चितकाल तक रोक दिया गया है। बीते दिनों उनके सोशल मीडिया से एक वीडियो सामने आया जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ दिखाई दे रहा है और प्रवचन करते समय उनकी आवाज में कंपन दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर भक्त काफी निराश हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। प्रेमानंद महाराज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें संत की हालत देखकर भक्त भावुक हो गए।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

संत प्रेमानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका स्वास्थ्य काफी खराब दिख रहा है। वीडियो में उनकी आंखें पूरी तरह नहीं खुल रही हैं, फिर भी वे प्रवचन करते हुए दिख रहे हैं। सूजी आंखें, लाल चेहरा और कांपती आवाज के बावजूद वह अपने भक्तों को देर रात तक प्रवचन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि कष्ट में भी भक्त सेवा क्यों करते हैं।

यह मेरा अभ्यास है

श्रद्धालुओं से बातचीत के दौरान एक भक्त ने पूछा कि “आपको इस तरह देखकर हमें दुख हो रहा है, इतने कष्ट में भी आप इतनी सेवा क्यों कर रहे हैं?” इस पर प्रेमानंद जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “यह हमारा अभ्यास है, मेरे जीवन के कर्तव्यों में एक अभ्यास यह भी है। हम कितने भी कष्ट में क्यों न हों, यह अभ्यास नहीं छूटता।” उन्होंने आगे कहा, “जब तक मैं अपने आराध्य को याद नहीं कर लेता, मुझे चैन नहीं मिलता। ईश्वर आपका श्रम देखकर खुश होते हैं, कामचोरी से नहीं। जब ईश्वर आपका श्रम देखते हैं तभी वे हाथ पकड़ते हैं।”

वीडियो देख भावुक हुए भक्त

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लाखों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी। एक यूजर ने प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को देखकर लिखा, “गुरुजी, आप थोड़ा आराम कर लीजिए।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “आपको इस हालत में देखकर बहुत दुख हो रहा है। हमेशा आपका मुस्कुराता चेहरा देखकर हमारा दिन बन जाता था, लेकिन आज आपको इस स्थिति में देखकर मन भारी हो गया।”

2006 में हुई थी बीमारी का पता

 

दोनों किडनियों का नाम ‘कृष्णा’ और ‘राधा’ 

साल 2006 में जब प्रेमानंद महाराज को पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने कानपुर में मेडिकल जांच कराई। जांच में पता चला कि उनकी किडनी खराब हैं। उन्हें पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज है, जो एक आनुवांशिक बीमारी है। इसके बाद वे दिल्ली गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी दोनों किडनी खराब हैं और जीवन सीमित है। इसके बाद महाराज वृंदावन आ गए। पहले वे काशी में रहकर शिवभक्ति करते थे, लेकिन वृंदावन आने के बाद उन्होंने ‘राधा नाम’ का जप शुरू किया। तब से वे निरंतर राधा नाम का जप कर रहे हैं। उन्होंने अपनी दोनों किडनियों का नाम ‘कृष्णा’ और ‘राधा’ रखा है।

युवाओं में भी हैं बेहद लोकप्रिय

प्रेमानंद महाराज के भक्त केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी उनकी लोकप्रियता है। सोशल मीडिया पर रोज ऐसी वीडियो देखने को मिलती हैं, जिनमें युवा, बाबा से मिलकर अपनी जीवन की समस्याएं बताते हैं और बाबा उन्हें बेहद सहज भाव से समाधान देते हैं। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बाबा के बड़े भक्त माने जाते हैं। बाबा के प्रवचनों को सुनकर हजारों युवाओं ने अपने जीवन को नई दिशा दी है। बाबा की वायरल वीडियो देखने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव भी उनका हालचाल लेने वृंदावन पहुंचे। वहां बाबा ने उनसे मुलाकात की और कहा, “आप राधा रानी का नाम जप करें। आपको देखकर लाखों युवा भक्ति के मार्ग से जुड़ेंगे।”

लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से सुनते हैं। हजारों श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों कतार में खड़े होकर इंतजार करते हैं। प्रेमानंद महाराज से सत्संग के दौरान श्रद्धालु अपने तमाम सवाल पूछते हैं, जिनका वह बहुत ही सहज तरीके से उत्तर देते हैं। उनके साथ हंसी-ठिठोली करते हुए सवालों का जवाब देना भक्तों को बेहद अच्छा लगता है।

देखा है ना 50-50 टुकड़े हो जाते हैं’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी “लिव इन रिलेशनशिप” से दूर रहने की नसीहत

“अगर जन्नत दुबई में है, तो भारत में क्या कर रहे हो?” शाहरुख पर क्यों बरसे अभिनव कश्यप

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.