Fact Check
Search

सीएम योगी पर बनी फ़िल्म पर मौलाना बोले ‘ इस्लाम में फिल्म देखना हराम’ , MP में टैक्स फ्री की उठी मांग

फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी को MP में टैक्स फ्री करने की मांग

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा इस्लाम में फिल्म देखना हराम। विवाद बढ़ा।

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी ‘ को मध्य प्रदेश में हिन्दू संगठनों द्वारा टैक्स फ्री करने की मांग उठाई गई है। हिंदू संगठनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि ये फिल्म हर सनातनी को देखना चाहिए, इस फिल्म को टैक्स फ्री करने से जनता इसे आसानी से देख सकती है। इस फिल्म में उनके जीवन को दिखाया गया कि कैसे हिमालय के एक छोटे गांव का लड़का सन्यासी से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर तय करता है। वैसे तो इस फिल्म को 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है, लेकिन रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो चुका है।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इस फिल्म का विरोध करते हुए कहा कि इस्लाम में फिल्म देखना या दिखाना दोनों ही हराम है । मौलाना की इस बात का विरोध करते हुए संस्कृति मंच और हिन्दू समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने मौलाना के बयान को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा कि इन जैसे लोगों को सलमान, शाहरुख के फिल्म से कोई आपत्ति नहीं है। तिवारी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील करते हुए कहा कि सरकार इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दे जिससे हर सनातनी इस फिल्म को देख सके ।

 

क्या है अजेय की कहानी?

अजेय द अनटोल्ड स्टोरी में योगी आदित्यनाथ के जीवन से जुड़ी उन कड़ियों को दिखाता है जिसमें हिमालय के एक गांव का लड़का अजय सिंह बिस्ट संघर्षों से लड़ कर योगी से लेकर एक बड़े प्रदेश का मुख्यमंत्री तक का सफर तय करता है। ये पूरी फिल्म शांतनु गुप्ता के द्वारा लिखी गई योगी आदित्यनाथ के जीवनी पर आधारित है ।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.