सलमान खान पर निशाना साधने के बाद निर्देशक अभिनव कश्यप ने अब शाहरुख खान पर भी विवादित बयान दिया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल।
बॉलीवुड डायरेक्टर अभिनव कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सलमान खान पर निशाना साधने के बाद अब उन्होंने शाहरुख खान पर भी कई तीखे बयान दिए हैं। अभिनव, फिल्म दबंग के निर्देशक रह चुके हैं और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के भाई हैं, इस बार शाहरुख की नीयत पर सवाल उठाकर सुर्खियों में चल रहे है।
अभिनव कश्यप का आरोप
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनव ने कहा, “ये कौम सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं। शाहरुख खान का दुबई वाला घर ‘जन्नत’ कहलाता है और मुंबई वाला ‘मन्नत’। अगर तुम्हारी जन्नत दुबई में है तो फिर वहीं रहो, भारत में क्या कर रहे हो?” उन्होंने आगे कहा कि ” शाहरुख खान लगातार अपने बंगले का विस्तार कर रहे हैं और उनकी “मांगें” बढ़ती जा रही हैं। अभिनव के मुताबिक, शाहरुख की सोच सिर्फ बटोरने ‘ की है, न कि समाज को कुछ लौटाने की।”
अभिनव ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के ये बड़े सितारे अपने आप को जनता से बहुत दूर ले गए हैं। ‘शाहरुख फिल्मों में डायलॉग बोलते हैं, “बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर”। लेकिन असल जिंदगी में ये ऐसे महलों में रहते हैं, जहां आम आदमी पहुंच भी नहीं सकता,” उन्होंने कहा। उन्होंने आगे ये भी कहा कि “उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि शाहरुख की संपत्ति कितनी है, “क्या वो मुझे खाना खिलाते हैं?” अभिनव ने यह भी कहा कि शाहरुख ने उनके साथ कभी कोई निजी बुरा व्यवहार नहीं किया, लेकिन उन्हें अपनी नीयत पर काम करना चाहिए। “वो इस इंटरव्यू को देखें और खुद में सुधार लाएं। वरना सलमान खान जैसा हाल उनका भी होगा,” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा।

अभिनव के बयान पर यूजर्स का रिएक्शन
अभिनव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। कई यूजर्स ने उनकी टिप्पणियों को ‘ इस्लामोफोबिक ‘ बताया और उनकी कड़ी आलोचना भी की।
आपको बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है, जब अभिनव कश्यप ने किसी सुपरस्टार पर हमला बोला हो। इससे पहले उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार को लेकर भी विवादित बातें कही थीं। उनका कहना था कि “सलमान कोई आम इंसान नहीं हैं, वो सिद्ध अपराधी हैं और सिर्फ जमानत पर बाहर हैं।”