राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वाराणसी में दीक्षांत समारोह में छात्रों को “लिव इन रिलेशनशिप” से दूर रहने की नसीहत दी
राज्यपाल ने बेटियों को अपने भविष्य के फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा दिया गया बयान एक बार फिर चर्चा में है। वाराणसी में आयोजित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 47वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 101 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 71,243 छात्राओं को उपाधि दी और छात्रों को दी लिव इन रिलेशनशिप से दूर रहने की सलाह दी ।
“बेटियों से एक ही बात कहूंगी, लाइव इन रिलेशन
मत करिए,मत करिए!”
“अपने जीवन का निर्णय स्वयं करिए देखा है ना 50-50 टुकड़े हो जाते हैं पिछले 10 दिनों में ऐसी घटनाओं की जानकारी मिल रही है देखती हूं तो कष्ट होता है कि हमारी बेटियां ऐसा क्यों करती हैं”
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लिव इन रिलेशनशिप से दूर रहने का नसीहत देते हुए कहा की कई बेटियां ऐसे रिश्तों में फंसकर जीवन बर्बाद कर लेती हैं उन्होंने कहा कि बेटियों को अपने भविष्य के फैसले सोच समझ कर ही लेने चाहिए।
इस बीच उन्होंने पोक्सो एक्ट का भी जिक्र किया और बताया कि उन्होंने कई पीड़ित बेटियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है और उन्होंने बताया कि हर एक पीड़ित बेटी की दर्दनाक थी।
एक जज से बातचीत में उन्होंने जताई चिंता
वाराणसी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हाल ही में एक जज से बातचीत के दौरान उन्होंने भी इस बात पर चिंता जताई थी की विश्वविद्यालय में छात्राओं को लाइव इन रिलेशनशिप के खतरों के बारे में जागरूक किया जाए और युवाओं को ऐसे निर्णय लेने से पहले अपने भविष्य और अपनी सुरक्षा के बारे में एक बार गंभीरता से जरूर सोचना चाहिए।