Fact Check
Search

पीठ दर्द से परेशान महिला ने निगल लिए 8 जिंदा मेंढक, 80 साल की महिला का अजीबोगरीब कारनामा 

पीठ दर्द से परेशान महिला ने निगल लिए 8 जिंदा मेंढक, 80 साल की महिला का अजीबोगरीब कारनामा 

चीन से आई इस खबर ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। चीन अपने अजीब खाने के तौर-तरीकों के लिए प्रसिद्ध है — कभी सांप, केंचुआ या अन्य जीव-जंतुओं को पकाकर खाना वहां के लोगों के लिए आम बात है। लेकिन इस बार जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। चीन में 80 साल की एक वृद्ध महिला ने पीठ दर्द से परेशान होकर 8 जिंदा मेंढक निगल लिए। पेट में तेज दर्द होने पर जब वह अस्पताल पहुंची, तब जाकर सच्चाई सामने आई।

 

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

 

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने खुद बताया कि पीठ में हो रहे असहनीय दर्द से छुटकारा पाने के लिए उसने यह कदम उठाया। महिला ने कहा कि उसने सुना था कि जिंदा मेंढक खाने से किसी भी तरह के दर्द में आराम मिलता है और दर्द हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। उसकी बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि चीन में यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि वहां लोग अक्सर ऐसे अजीब घरेलू इलाज आजमाते रहते हैं।

क्या है पूरा मामला

इलाज के दौरान महिला ने डॉक्टरों को बताया कि वह लंबे समय से पीठ दर्द से परेशान थी। कई इलाज करवाने के बावजूद उसे कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद उसने अपने परिवार के एक सदस्य से 8 जिंदा मेंढक मंगवाए और उन्हें निगल लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि ये मेंढक छोटे नहीं बल्कि हथेली के बराबर आकार के थे। महिला ने पहले दिन 3 और दूसरे दिन 5 मेंढक निगल लिए। इसके बाद अचानक उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। दर्द असहनीय होने पर उसका बेटा उसे अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टरों को बताया कि उसकी मां ने जिंदा मेंढक निगल लिए हैं।

 

मेंढक खाने के बाद क्या हुआ

 

झेजियांग यूनिवर्सिटी के अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की जांच की। जांच में किसी ट्यूमर का पता नहीं चला, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट में यह संकेत मिला कि महिला परजीवियों से संक्रमित हो चुकी है। आगे की जांच में पता चला कि मेंढक खाने की वजह से उसके पाचन तंत्र में स्पार्गनम नामक परजीवी विकसित हो गए थे। लगभग दो हफ्तों तक इलाज के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 

डॉक्टरों ने दी चेतावनी

 

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि हाल के दिनों में ऐसे कई मरीज सामने आए हैं जिन्होंने कच्चा मेंढक, मछली या सांप खाया था। इनमें से ज्यादातर बुजुर्ग लोग होते हैं, जो अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को छिपाते हैं और तभी अस्पताल पहुंचते हैं जब हालत गंभीर हो जाती है। डॉक्टरों ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस तरह के अंधविश्वास से बचें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है

IIIT के छात्र ने 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें ,लैपटॉप से मिलीं 1,000 आपत्तिजनक फोटो !

सूजा चेहरा, कांपती आवाज़… प्रेमानंद महाराज की हालत देखकर भावुक हुए लोग, किडनी पहले ही हो चुकी है खराब 

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.