प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाई संदेश मिल रहे हैं।
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है । प्रधानमंत्री 75वें जन्मदिन पर देश-विदेश से उनको बधाई संदेश आ रहे हैं l अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें जन्मदिन से एक दिन पहले फोन किया और शुभकामनाएं दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया और उन्होंने लिखा कि “अभी-अभी अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई, मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं”l
अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू ,योगी आदित्यनाथ ,नीतीश कुमार और शरद पवार ,शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी l सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई संदेश लगातार मिल रहे हैं l
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर भी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी और उन्होंने X पर पोस्ट करके कहा “भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से अपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ रहें और अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखर पर पहुंचाएं l
अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई
भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी।
उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कहा
“त्याग और समर्पण के प्रति करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं l अमित शाह ने X पर पोस्ट करते हुए कहा” सामाजिक जीवन में पांच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासियों के लिए “राष्ट्र प्रथम” के जीवंत प्रेरणा है l
राजनाथ सिंह पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन बधाई देते हुए कहा अपने दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदी जी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी हैl उन्होंने कहा कि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो ताकि वह भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में लगातार सफल सिद्ध हो l
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी को 75 में जन्मदिन पर कहा संविधान और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सेवा के लिए लगाया है । भगवान उन्हें दीर्घायु दे इसी तरह जनता की सेवा में लगे थे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 27 पुरस्कार दिए गए हैंl विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैl भारत का सौभाग्य है कि हमारे पास ऐसा निर्णायक,ईमानदार और संवेदनशील नेता हैl
जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को दी बधाई
भाजपा नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कहा विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता नए भारत के शिल्पकार, यशस्वी, प्रधान सेवक आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्म दिवस की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूंl