Fact Check
Search

गंभीर को चुभ सकती है ये बाते ! , ODI कप्तानी जाने के बाद पर पहली बार खुलकर बोले रोहित शर्मा

BCCI ने शुभमन गिल को बनाया भारत का नया ODI कप्तान

कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी और टीम के साथियों की तारीफ की।

जानिए, CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स में क्या बोले हिटमैन।

 

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ से पहले बड़ा फैसला लिया है। शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बना दिया। रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल हैं, लेकिन अब उनके पास कोई जिम्मेदारी नहीं है। यह फैसला काफी हैरान करने वाला रहा है क्योंकि कुछ महीने पहले ही मार्च 2025 में रोहित की कप्तानी में ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। अब जब रोहित से वनडे की कप्तानी ले ली गई है, उन्होंने पहली बार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने कहा

“मुझे अपनी टीम बहुत पसंद है और उनके साथ खेलना अच्छा लगता है। हम सभी कई सालों से इस सफर में साथ हैं। ये 1-2 साल का नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा है। हम कई बार ट्रॉफी के करीब पहुंचे लेकिन जीत नहीं पाए। तब हमने तय किया कि अब कुछ अलग करना होगा। ऐसा काम अकेले 1-2 खिलाड़ी नहीं कर सकते, इसके लिए पूरी टीम के साथ जरूरी है – और सभी ने बेहतरीन सहयोग दिया।”

 

रोहित ने आगे यह भी कहा कि

“चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने वाले हर खिलाड़ी का फोकस मैच जीतने और खुद को चुनौती देने का था। हमने किसी चीज़ को हल्के में नहीं लिया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी के दौरान राहुल भाई (द्रविड़) और मुझे इस सोच से बहुत मदद मिली थी, और हमने वही चीज़ चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी रखी।”

रोहित शर्मा ने इस अवॉर्ड समारोह में कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलना बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के लोग क्रिकेट से बहुत प्यार करते हैं और वहां खेलना हमेशा एक बड़ी चुनौती रहती है। रोहित ने कहा कि भारतीय टीम वही करेगी जो हमेशा करती आई है। लेकिन, उन्होंने कप्तानी छिनने या वनडे में अपने भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा। रोहित इस साल टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने और विराट कोहली ने टी20 से संन्यास लिया था। अब वह सिर्फ वनडे में खेलते नजर आएंगे।

रोहित शर्मा के फैंस 19 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद वह पहली बार टीम इंडिया की जर्सी में खेलते दिखेंगे। लेकिन इस बार फैंस को थोड़ी निराशा भी होगी, क्योंकि रोहित अब कप्तान नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.