Fact Check
Search

कल से शुरू होगी भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज! जाने किसका पलड़ा है भारी..

कल से शुरू होगी भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज! जाने किसका पलड़ा है भारी…

 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज कल से शुरू होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2-6 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के लिए ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम है। भारत अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की सूची में तीसरे स्थान पर है। वहीं वेस्टइंडीज छठे नंबर पर है। दोनों टीमों के बीच होने वाली यह सीरीज उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का आगे का रास्ता तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

 

किसका पलड़ा है भारी…

 

भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच अब तक 100 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 23 मैच जीते हैं, जबकि वेस्ट इंडीज़ ने 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं दोनों के बीच 47 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।

जबकि भारत में अब तक दोनों टीमों के बीच 47 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। वेस्टइंडीज ने भारत में खेले गए 47 मुकाबले में से 14 में जीत हासिल की है। वहीं भारत में घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 टेस्ट मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों के बीच भारत में 20 मैच ड्रॉ रहे हैं।

 

जाने कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे मुकाबले

 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 2 – 6 अक्टूबर तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 10-14 अक्टूबर तक दिल्ली के अरुण जेटली में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी।

 

 

भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

 

वेस्ट इंडीज टेस्ट स्क्वाड

रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन, केवलॉन एंडरसन, ऐलिक अथनाज़े, जॉन कैंपबेल, टैगनेरिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाक, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स।

मॉडर्न लाइफस्टाइल का secret healer है आयुर्वेद ! जानिए कैसे तनाव ,अनिद्रा से निपटे

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.