Fact Check
Search

देश भर में छिड़ी “I Love Muhammad” बनाम “I Love Mahakaal” पोस्टर की जंग, आखिर क्या है ?

कानपुर से शुरू हुआ “I Love Muhammad” और “I Love Mahakaal” पोस्टर विवाद अब गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कर्नाटक तक फैल गया।

जानिए घटनाक्रम, पुलिस कार्रवाई और सोशल मीडिया की भूमिका।

देश-भर-में-छिड़ी-i-love-muhamm

“I Love Muhammad” बनाम “I Love Mahakaal” पोस्टर विवाद अब पूरे देश में फैल चुका है। कानपुर से शुरू यह मामला गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक तक पहुंच गया है। जगह जगह पोस्टरबाजी, नारेबाज़ी और पथराव की घटनाओं ने कानून व्यवस्था को चुनौती दी है।

 

कानपुर से शुरू हुआ विवाद

5 सितंबर को कानपुर में “I Love Muhammad” लिखा एक बोर्ड लगाया गया था। इस पर आपत्ति जताई गई और देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने कहा कि बोर्ड लगाने वालों पर कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद माहौल गर्म हो गया और “I Love Mahadev” और “I Love Mahakal” के पोस्टर भी लगने लगे

गुजरात में गरबा के दौरान बवाल

गुजरात के गांधीनगर के देहगाम इलाके के बहियल गांव में नवरात्रि के दौरान गरबा पंडाल में हंगामा हुआ। आरोप है कि “I Love Muhammad” के नारे लगाते हुए कुछ लोगों ने पथराव और आगज़नी कर दी। कई वाहनों के शीशे टूटे। दो दुकानों में आग लग गई।पुलिस को हालात काबू करने मैं काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है।

मुंबई में गरबा पंडालों तक पहुंचा विवाद

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी इस विवाद का असर दिखा। आरे कॉलोनी के एक पंडाल में महिलाएं और युवतियां “I Love Mahadev” पोस्टर लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह “I Love Muhammad” पोस्टर विवाद के जवाब में चलाए कैंपेन का हिस्सा है।

इंदौर में भी बैनर से विवाद

मध्यप्रदेश के इंदौर के चंदन नगर इलाके में “I Love Muhammad” के बैनर लगाए गए। नवरात्रि के मौके पर लगे इन बैनरों का विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने विरोध किया। विहिप नेताओं का कहना था कि “हिंदू बहुल क्षेत्रों के पास ऐसे बैनर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।” शिकायत के बाद पुलिस ने विवादित पोस्टर हटवा दिए।

कर्नाटक में पथराव

कर्नाटक के दावणगेर में भी यही विवाद देखने को मिला। यहां “I Love Muhammadia” लिखा फ्लेक्स बोर्ड लगाया गया, जिस पर आपत्ति जताई गई। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और पथराव हुआ। एसपी उमा प्रशांत ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और विवादित बोर्ड हटवा दिया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर करवाई होगी और स्थिति अब नियंत्रण में है।

देशभर में उठे इस विवाद ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कानपुर और उन्नाव में पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी है। गुजरात और कर्नाटक में धारा 144 लागू करने की चर्चा है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल की नज़र है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.