भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला रैक तैयार, दिवाली या छठ पूजा पर हो सकता है शुभारंभ।
जानें ट्रेन की रूट, गति और खास सुविधाएं जो रात की यात्रा को बनाएंगी आरामदायक।
भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला रैक तैयार हो चुका है। जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन का उद्घाटन दिवाली या छठ पूजा तक किया जा सकता है और जल्द ही यह पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की विशेषताएं
रात की यात्राओं के लिए आरामदायक स्लीपर बर्थ
सेंसर-युक्त स्वचालित दरवाजे, सीसीटीवी कैमरे, और फायर सुरक्षा प्रणाली
अधिकतम गति 180 किमी/घंटा तक
राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में बेहतर यात्रा अनुभव
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संभावित रूट
सूत्रों के अनुसार, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिल्ली–पटना रूट पर चलाया जा सकता है।
हालांकि, फिलहाल कोई अंतिम रूट तय नहीं हुआ है। रेलवे विभिन्न प्रमुख रूट पर विचार कर रहा है, जिनमें –
नई दिल्ली–पटना
दिल्ली–मुंबई
दिल्ली–हावड़ा
फ्रांसीसी कंपनी को दिया गया था टेंडर
साल 2024 में भारतीय रेलवे और फ्रांसीसी कंपनी एल्सटॉम इंडिया के बीच वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण और रखरखाव के लिए एक समझौता हुआ था। यह लगभग 30,000 करोड़ रुपए का टेंडर था, जो 35 वर्षों के लिए दिया गया था।
BEML ने तैयार की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
इसके बाद भारतीय कंपनी भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण किया। यह ट्रेन अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है और अक्टूबर 2025 में आम जनता के लिए चलने की संभावना है।
वंदे भारत बनाम वंदे भारत स्लीपर: क्या है अंतर
पुरानी वंदे भारत ट्रेन में जिसमें चेयर कार कोच थे। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रात की लंबी यात्राओं के लिए डिजाइन की गई है, जिसमें स्लीपर कोच हैं। स्लीपर संस्करण में अधिक गति, और विशेष सुविधाएं जैसे बायो टॉयलेट, वाई-फाई, एलईडी स्क्रीन और सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध हैं।
नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेलवे के सेमी हाई-स्पीड नेटवर्क में एक बड़ा कदम साबित होगी, जो यात्रियों को रात की यात्रा में नया अनुभव देगी।