Fact Check
Search

6 की जगह 4 ही गोलगप्पे, महिला ने सड़क पर बैठकर दिया धरना वीडियो हुआ वायरल 

गुजरात के वडोदरा में महिला को 20 रुपये में 6 की जगह 4 गोलगप्पे मिलने पर गुस्सा आया। सड़क पर बैठकर धरना दिया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

 

गुजरात के वडोदरा से एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान काफी आकर्षित किया। वीडियो में एक महिला ट्रैफिक के बीच सड़क पर बैठी दिख रही थी। आपको बता दें कि यह पूरा मामला वडोदरा का है, जहां एक महिला का विवाद गोलगप्पे वाले दुकानदार से हो गया।

वायरल वीडियो के अनुसार महिला का कहना है कि वह हर रोज़ इस दुकान पर गोलगप्पे खाने आती है। उसने आगे बताया कि दुकानदार हमेशा उसे कम गोलगप्पे देता था। आज उसने 20 रुपये में 6 गोलगप्पे की जगह केवल 4 ही गोलगप्पे दिए, जिस पर महिला भड़क उठी और दुकानदार के खिलाफ धरने पर बैठ गई।

वीडियो में महिला रोते हुए बताती है कि दुकानदार ने 20 रुपये में 6 की जगह 4 ही गोलगप्पे दिए। जब उसने कारण पूछा, तो दुकानदार ने महिला को केवल 4 देने की बात कही, जिससे महिला नाराज़ हो गई और रोते हुए धरने पर बैठ गई।

रोजमर्रा के जीवन में लोगों के झगड़े किसी न किसी बात को लेकर दुकानदारों से होते रहते हैं। कभी-कभी यह विवाद हाथापाई तक पहुँच जाता है, जिसे पुलिस के दखल के बाद ही सुलझाया जाता है। लेकिन कुछ मामले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाते हैं। इसी में से एक वीडियो कल से वायरल है, जिसमें महिला गोलगप्पे के विवाद को लेकर सड़क पर धरना देती दिख रही है।

 

आसपास से गुजरने वाले लोगों ने उसका वीडियो बनाया और मज़ाकिया अंदाज़ में अपने-अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूरे मामले की जानकारी साझा की।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.