Fact Check
Search

हारिस और साहिबजादा की घटिया हरकतों के खिलाफ BCCI ने उठाया बड़ा कदम, ICC से की शिकायत

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान साहिबजादा और हारिस रऊफ की विवादित हरकतों पर BCCI ने ICC से शिकायत की। जानें पूरा मामला और BCCI की प्रतिक्रिया।

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान मैच में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे है। दोनों टीमों के बीच पहले मुकाबले में हुई हैंडशेक कंट्रोवर्सी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जहाँ एक ओर विवाद के बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी को हटाने की मांग आईसीसी से की थी। हालाँकि आईसीसी ने पाकिस्तान की इस मांग को तो सीधे तौर पर मना कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से एशिया कप का बहिष्कार करने की भी धमकी भी दी गई थी। बाद में फिर से पाकिस्तान को अपनी बात से पीछे हटना पड़ा। पाकिस्तान की टीम अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आई और उनके खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ अगले मैच के दौरान कुछ ऐसी हरकते की कि बीसीसीआई को आईसीसी से शिकायत करनी पड़ी।

क्या है पूरा मामला

एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी जड़ने के बाद बल्ले से गन सेलिब्रेशन किया था। उन्होंने बल्ले को एक बंदूक की तरह सभी को दिखाया। जिसके बाद सोशल मीड़िया पर भी लोगो ने साहिबजादा की इस हरकत पर आपत्ति जताई थी। लेकिन जब उनसे उनकी इस हरकत पर सवाल पूछे गए तो उन्होनें कहा “वो सेलिब्रेशन तो बस उस पल हो गया। मैं अर्धशतक के बाद ज्यादा सेलिब्रेशन नहीं करता, लेकिन अचानक मेरे मन में आया कि चलो करते हैं। मैंने किया, मुझे नहीं पता कि लोग उसे कैसे देखेंगे. मैं उनकी परवाह भी नहीं करता।” यह मामला यही तक नहीं रुका इसके बाद जब हारिस रऊफ फील्डिंग कर रहे थे तो उन्होंने अपने हाथ से फाइटर प्लेन यानि जेट उड़ाने का इशारा किया। . साहिबजादा और हारिस की हरकतें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं तो फैंस का भी गुस्सा फूट पड़ा ।

बीसीसीआई ने की एक्शन का मांग !

बीसीसीआई का मानना है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया और उन्होंने पहले ही कहा है कि उसे इस बात का पछतावा नहीं है। भारतीय टीम की तरफ से पूरा डोजियर बनाकर मैच रेफरी पायक्राफ्ट को भेजा गया है। और पाकिस्तान की इन घटिया हरकतो पर आपत्ति जताते हुए कड़े एक्शन की मांग की है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.