एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हराया।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने राइवलरी के सवाल पर साफ कहा कि अब कोई राइवलरी नहीं
एशिया कप 2025 के सुपर 4 में हुए मुकाबले में भी भारत ने पाकिस्तान को बड़ी ही आसानी से हरा दिया है। भारत ने सात गेदें शेष रहते ही आसानी से मैच जीत लिया। लेकिन मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा कहा जिसको सुनकर ऐसा लगा कि किसी ने पाकिस्तान के जले पर नमक छिड़क दिया हो।
क्या बोले भारतीय कप्तान….
भारत पाकिस्तान मैच में जीत के बात जब भारतीय कप्तान प्रेस कान्फ्रेंस के लिए गए तो प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान उनसे पूछा गया कि आप भारत पाकिस्तान के बीच होने वाली राइवलरी के बारे में क्या कहेंगें। तो इसका जवाब देते हुए सूर्या बोलें “मुझे लगता है कि हमें राइवलरी पर यह सवाल पूछना बंद कर देना चाहिए कि कोई टीम अच्छा क्रिकेट खेलती है या नहीं. मेरे हिसाब से अगर दो टीमें 15-20 मैच खेल रही हैं और स्कोर 7-7 हो या कोई 8-7 से आगे होतो उसे अच्छा क्रिकेट खेलना कहते हैं और उसे राइवलरी कहते हैं. 13-0, 10-1, मुझे नहीं पता कि आंकड़े क्या हैं, लेकिन अब यह राइवलरी नहीं रही।”
पहले भी ऐसा बोल चुके है सूर्या
पाकिस्तान के साथ मैच को राइवलरी कहने को लेकर पहले भी इसी तरह की बात भातरीय कप्तान कह चुके हैं । सुपर 4 के मुकाबले से पहले भी प्रेस से वार्ता के दौरान जब सूर्यकुमार यादव से भारत पाकिस्तान के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा को लेकर पूछा गया था तो सूर्या ने जवाब देते हुए कहा था कि अगर हम इस मुकाबले की बात करें तो मुझे नहीं पता कि आप लोग किस प्रतिस्पर्धा की बात कर रहे हैं। सुपर 4 के मुकाबले पर बात करते हुए सूर्या ने सीधे तौर पर कहा था भारत बेहतर टीम है।