Fact Check
Search

एशिया कप से पहले धमाका: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को t20 मुकाबले में दी मात

नई दिल्ली। एशिया कप से पहले पाकिस्तान की उम्मीदों को झटका लगा है । अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के चौथे टी20 मैच में पाकिस्तान को मात दे दी है । अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हराकर जीत दर्ज की ।  इस जीत मे  इब्राहिम जादरान और सिदीकुल्लाह अतल की अर्धशतकीय पारियों ने अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। जादरान ने 65 रन और अतल ने 64 रन बनाए। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 169/5 का स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान की टीम को रन का पीछा करते हुए शुरुआत में ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहले ही ओवर में फारूकी ने सैम अय्यूब को शून्य पर आउट कर दिया। इसके बाद साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। फखर जमान ने 25 रन बनाकर मोहम्मद नबी की गेंद पर कैच दे दिया।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को राशिद खान ने शानदार थ्रो से रन आउट कर दिया, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। सलमान ने केवल 20 रन बनाए। निचले क्रम के बल्लेबाज हारिस राउफ ने 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक मैच अफगानिस्तान के हाथ में था। पाकिस्तान 17 ओवर में केवल 111/9 पर सिमट गई और अंतिम ओवरों में तेज रन बनाने की कोशिशें नाकाम रहीं।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी तिकड़ी –

राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद – ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह नियंत्रण में रखा। इन तीनों गेंदबाजों ने मिलकर छह विकेट लिए ।

इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत की । टीम के ओपनर्स जादरान और अतल की बेहतरीन बल्लेबाजी, साथ ही स्पिन तिकड़ी की प्रभावशाली गेंदबाजी ने अफगानिस्तान की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published.