Fact Check
Search

हैंडशेक विवाद के बाद, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन हसन नक़वी को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में टीम इंडिया !

हैंडशेक विवाद के बाद टीम इंडिया का बड़ा कदम: PCB अध्यक्ष मोहसिन नक़वी का बहिष्कार करने की तैयारी

भारत-पाकिस्तान मैच में हैंडशेक विवाद के बाद टीम इंडिया ने बड़ा फैसला लिया। खबर है कि खिलाड़ी PCB और ACC अध्यक्ष मोहसिन हसन नक़वी से न मंच साझा करेंगे और न ही ट्रॉफी लेंगे। पढ़िए पूरी जानकारी।

हैंडशेक विवाद के बाद टीम इंडिया का बड़ा कदम: PCB अध्यक्ष मोहसिन नक़वी का बहिष्कार करने की तैयारी

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन हसन नक़वी को लेकर हैंडशेक विवाद के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। हैंडशेक विवाद के बाद अब टीम इंडिया की ओर से मोहसिन हसन नक़वी का भी बहिष्कार करने की तैयारी की जा रही है।

रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया बिना हैंडशेक किए सीधे ड्रेसिंग रूम में चली गई। इसके बावजूद भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम से हाथ मिलाने की कोशिश की और वे लोग मैदान पर खड़े होकर टीम इंडिया का इंतजार करते रहे। इस दौरान भारतीय टीम की ओर से ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद कर दिया गया। इसके बाद यह घटना बड़ा विवाद बन गई। अभी यह मामला सुलझा भी नहीं था कि भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है ।

नक़वी का भी होगा भारत में बहिष्कार

पीटीआई की खबरों के अनुसार, भारतीय टीम ने फैसला किया है कि अगर 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में भारत पहुँचता है और खिताब जीतता है, तो टीम इंडिया एसीसी अध्यक्ष मोहसिन हसन नक़वी के साथ न तो मंच साझा करेगी और न ही उनके हाथों से ट्रॉफी लेगी। इसके अलावा भारतीय टीम अगर सुपर-4 या फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी, तो भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की अगली भिड़ंत कब हो सकती है?

रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद से ही तनाव का माहौल बना हुआ है। लेकिन यह तो सिर्फ पहला मुकाबला था। अभी भी एशिया कप के दौरान दो और मौके हैं जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हो सकते हैं। अगर आने वाले मैचों में दोनों टीमें जीत दर्ज करती हैं, तो वे सुपर-4 में अपनी जगह पक्की करेंगी। इसके बाद रविवार को होने वाले सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर भिड़ सकते हैं। इसके साथ ही अगर दोनों टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं, तो 28 सितंबर को एक बार फिर दोनों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.