सलमान खान की ‘Battle of Galwan’ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है फर्स्ट लुक में सलमान खान का खून से सना चेहरा, दमदार मूँछें , और आंखों में जुनून देखकर —फैंस बोले, “Bhai is back!”
Battle of Galwan’—सलमान खान की अगली फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर धमाका कर गया है। मोशन पोस्टर में सलमान खान फौजी वर्दी में, चेहरे पर खून के निशान और तीखी नजरों के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनकी मूंछें, घाव के निशान और आंखों में देशभक्ति की आग, सब मिलकर एक शानदार मेल बना रहे हैं ।
कहानी: क्या असल है यह?
फिल्म का आधार है जून 15, 2020 को गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक टकराव की घटना। इस संघर्ष में गोली-बंदूक नहीं, बल्कि लाठी और पत्थर का इस्तेमाल हुआ था । इस फिल्म को अपूर्वा लाखिया निर्देशित कर रहे हैं और सलमान खान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शूटिंग लेह और लद्दाख में हो रही है।
फ़िल्म का सच्चा संदर्भ
यह फिल्म गलवान घाटी टकराव 2020 से प्रेरित है। इस फिल्म को अपूर्वा लाखिया ने डायरेक्ट किया है जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे। कहा जा रहा है कि चितरांगदा सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं।
फ़िल्म की तैयारी और उम्मीदें
सलमान ने इस रोल के लिए फ़िजिकली अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया और खुद को तैयार किया। उन्होंने एक फोटो भी पहले शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा:
“Mehnat karo sahi disha mein… banayega unhi ko unke hunar ka pehelwan.”
‘Battle of Galwan’ का पहला लुक यही बता रहा है कि यह कोई आम फिल्म नहीं—यह देशभक्ति, सच्चाई का अभिनय का संगम है। सलमान की फैन फॉलोइंग, उनके बदले हुए लुक ने दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।

नेपाल के बाद फ्रांस में धधकी प्रदर्शनों की आग, पीएम के इस्तीफ़े के बाद भी लाखों लोग सड़कों पर
सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के 15 वें उपराष्ट्रपति, बी. सुदर्शन रेड्डी की हुई हार
आज नेपाल के लिए ब्लैक डे ,नेपाल की बेटी मनीषा कोइराला का इमोशनल पोस्ट