निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी से हाथ जोड़कर फिल्म की रिलीज़ की गुहार लगाई है थिएटर मालिकों पर दबाव और फिल्म की स्क्रीनिंग रोके जाने की घटनाएं विवाद को बढ़ाते चली जा रही है।
फिल्म की रिलीज़ से ठीक पहले, निर्देशक ने सन्देश देकर कहा – “ मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूँ, कृपया इस फिल्म को बैन मत कीजिए,” और अब ये मामला फ्रीडम ऑफ़ स्पीच वेर्सेस पोलिटिकल प्रेशर का बन गया है।
एनडीटीवी के अनुसार निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का कहना है की पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थिएटर मालिकों को धमका रहे है ताकि वे ‘THE BENGAL FILES’ को न चलाएं। यही आरोप उन्होंने X पर एक विडियो पोस्ट के जरिए लगाए। जिसमे उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सार्वजनिक तौर पर हस्तक्षेप करने और फिल्म रिलीज़ करने की अपील की है। फिल्म को CBFC से क्लीयरेंस मिल चुका है लेकिन फिर भी कुछ दलों द्वारा थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर विरोध हो रहा है।

ऐसा क्या है बंगाल फाइल्स में ?
The Bengal फाइल्स विवेक अग्निहोत्री की फाइल्स सीरीज की तीसरी इन्सटॉलमेंट है – पहले The Tashkent Files (2019) और The Kashmir Files (2022) आई थी। यह फिल्म अगस्त 1946 के ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ और उस समय हुए दंगों पर आधारित है – विषय ऐसा है जो भावनाओं को प्रभावित कर सकता है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, सस्वता चटर्जी और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं। फिल्म मेकर्स का कहना है की यह फिल्म इतिहास का एक पक्ष दिखाती है और नयी पीढ़ी तक जानकारी पहुँचाना चाहती है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री ने यह भी याद दिलाया की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को कोलकाता के एक फाइव स्टार होटल में 17 अगस्त को रोका गया था – जिसे उन्होंने अभिव्यक्ति पर हमला करार दिया। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं और उनकी पिछली फिल्में भी कई बार बहस का मुद्दा बनी हैं व उन पर अपनी फिल्मों के जरिए प्रोपेगैंडा फैलाने के आरोप लगे हैं।