
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन से गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी )की टीम ने पूछताछ की। धवन से यह पूछताछ ऑनलाइन बैटिंग एप में उनकी भूमिका को लेकर हुई। इसके लिए शिखर धवन ईडी के दिल्ली मुख्यालय पहुंचे थे।आरोप यह है कि धवन, बैटिंग एप 1 x को प्रमोट कर रहे थे। ऑनलाइन सट्टेबाजी के एप्पस को प्रमोट करने के आरोप में ईडी सुरेश रैना, हरभजन सिंह और युवराज सिंह से भी पहले पूछताछ कर चुकी है। 1x ने पिछले दिसंबर में सुरेश रैना को गेमिंग एंबेसेडर बनाया था।
फिल्मी सितारें भी थे शामिल
प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले कुछ वक्त से ऑनलाइन सट्टे बाजी कर रही इन एप्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय पहले इसी प्रकार की कार्रवाई में सिनेमा जगत से जुड़े कुछ लोगों के नाम सामने आए थे जिसमें बॉलीवुड और कुछ दक्षिण भारतीय अभिनेताओं के नाम भी शामिल है।
ऐसा रहा है शिखर धवन का क्रिकेट करियर
गब्बर के नाम से मशहूर धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन ने भारतीय क्रिकेट के लिए 34 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 40 की औसत से 2315 रन बनाए हैं। वही 167 वनडे मैचों में 6700 से अधिक रन बनाए हैं। भारत की ओर से खेले गए 68 T20 मुकाबले में शिखर धवन ने 28 की औसत से 1759 रन बनाए हैं