Fact Check
Search

दिल दहला देने वाली घटना , गरबा खेलते हुए दुल्हन की हुई मौत 

khargone-dulhan-heart-attack

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दुर्गा पूजा पंडाल में गरबा खेलते समय 19 वर्षीय नवविवाहित सोनम की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

पति के साथ हिस्सा लेने के दौरान हुई यह घटना, पूरे इलाके शोक।

 

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीखनगांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार रात गरबा खेलते समय 19 वर्षीय नवविवाहित युवती सोनम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई और पूजा का माहौल गमगीन हो गया।

पति के साथ खेल रही थी गरबा

परिजनों के अनुसार, सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ सिंगाजी मंदिर प्रांगण में गरबा खेलने गई थी। नाचते-नाचते अचानक सोनम चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। शुरुआत में लोगों ने इसे मजाक समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन देर तक न उठने पर हड़कंप मच गया।

डॉक्टर ने घोषित किया मृत

मौजूद लोगों ने सोनम को उठाने की कोशिश की, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन और पति उसे घर लेकर गए और डॉक्टर को बुलाया। जांच के बाद डॉक्टर ने सोनम को मृत घोषित कर दिया।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

सोनम का विवाह इसी साल 1 मई को कृष्णपाल के साथ हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि सोनम नवरात्रि का व्रत रख रही थी और रोज़ शाम को आरती के बाद मंदिर में बैठती थी। उसी दिन परिवार के कहने पर पति-पत्नी गरबा में शामिल हुए थे। तभी अचानक सोनम को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हादसे का पूरा वीडियो अगले दिन सोमवार को सामने आया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ग्रामीण और परिजन इस घटना से सदमे में हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.