Fact Check
Search

सुपर 4 के मुकाबले में फिर भिड़ेंगे भारत पाक ,क्या पाकिस्तान करेगा फिर कोई नई नौटंकी !

सुपर 4 के मुकाबले में फिर भिड़ेंगे भारत पाक ,क्या पाकिस्तान करेगा फिर कोई नई नौटंकी !

एशिया कप 2025 के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान फिर आमने-सामने होंगे। पिछले मैच में “नो हैंडशेक विवाद” और पाकिस्तान की ओर से मैच रेफरी बदलने व बॉयकॉट की कोशिशों के बावजूद दोनों टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं।

मुख्य बातें

  • एशिया कप में एक बार फिर खेलगें भारत और पाकिस्तान।
  • हम हर प्रकार के चैलेज के लिए तैयार बोल पाकिस्तानी कप्तान।

एशिया कप 2025 के दौरान एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। एशिया कप में रविवार को हुए भारत-पाक मुकाबले में भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान पाकिस्तान कप्तान से हाथ न मिलाने का फैसला लिया था, जिसको लेकर नो हैंडशेक विवाद शुरू हुआ। और पाकिस्तान की ओर से इस बात को लेकर विवाद किया गया । यह विवाद सिर्फ यहीं तक नहीं रुका बल्कि पाकिस्तान टीम की ओर से मैच रेफरी को भी हटाने की माँग की गई लेकिन आईसीसी के आगे उनकी एक न चली। जिसके बाद से सवाल थे कि क्या दोनों टीमें आपस में दोबारा खेलती हुई नजर आएगी या नहीं।

मैच रेफरी को हटाने से लेकर बॉयकॉट की भी कोशिश…

हालाँकि पाकिस्तान ने इस विवाद को लेकर भारत को गलत दिखाने की बहुत कोशिश की थी । यहाँ तक की उन्होंने मैच रेफरी को हटाने से लेकर बॉयकॉट की भी तमाम कोशिश की गई । हद तो तब हो गई जब पाक ने यूएई के खिलाफ मैच शुरु होने के कुछ समय पहले खेलने से मना कर दिया। लेकिन यहाँ भी उनकी एक न चली और उन्हें मैच खेलना पड़ा। जिस कारण यह मैच भी एक घण्टे देरी से शुरु हुआ। लेकिन अब सवाल यह है कि रविवार को सुपर 4 के मुकाबले में क्या पाकिस्तान भारत के साथ खेलेगा या फिर से कोई नई नौटंकी करेगा। आपको बता कि एशिया कप 2025 में सुपर 4 के होने वाले मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही क्वालीफाई कर लिया हैं।

हम हर प्रकार के चैलेज के लिए तैयार……

UAE सें मैच के बाद जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से प्रेस वार्ता के दौरान भारत के खिलाफ फिर होने वाले मुकाबले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम हर प्रकार की चुनौती के लिए तैयार हैं। हम एक मजबूत टीम हैं। हम लोग पिछलें कुछ समय से जिस तरह से खेलते आ रहे हैं। मुझे लगता है कि हम किसी भी टीम को हरा सकते है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.