मैडॉक ऑफिस विज़िट के बाद चर्चा तेज मिथिकल ड्रामा में फीमेल लीड का रोल दमदार, दीपिका का नाम सबसे आगे
दीपिका की ‘महावतार’ में एंट्री की भनक से फैंस में सनसनी! विक्की संग Mythoverse की सबसे बड़ी कहानी तैयार”

विक्की कौशल की आने वाली मेगा फिल्म ‘महावतार’ पिछले कई महीनों से चर्चा में है। माइथोलॉजी पर आधारित इस बड़े बजट की फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता बनी हुई है। खास तौर पर यह सवाल लगातार उठ रहा था कि इस फिल्म में विक्की के अपोजिट कौन-सी एक्ट्रेस नज़र आएंगी। अब ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स इस राज़ को लगभग खोल चुकी हैं। और नाम है दीपिका पादुकोण का। सूत्रों के अनुसार, मेकर्स लंबे वक्त से ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में थे। जो कहानी के गंभीर, भावनात्मक और आध्यात्मिक पक्ष को मजबूती दे सके। तलाश अब जाकर दीपिका पर जाकर टिकती दिख रही है। खबरें कहती हैं कि अगर सब ठीक रहा, तो पहली बार विक्की और दीपिका की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी।
दीपिका की मैडॉक ऑफिस विज़िट ने बढ़ाई हलचल
कुछ ही दिन पहले दीपिका पादुकोण को मुंबई के मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, ‘महावतार’ को लेकर चर्चा और भी गर्म हो गई। फैंस को महसूस हुआ कि शायद दीपिका इसी फिल्म को लेकर मीटिंग करने पहुंची थीं। मिड-डे की रिपोर्ट बताती है कि फिल्म की टीम काफी समय से ऐसी एक्ट्रेस की खोज में थी जो न सिर्फ दमदार अभिनय कर सके, बल्कि किरदार में भावनाओं की गहराई भी ला सके। मेकर्स को यह संतुलन दीपिका के व्यक्तित्व और उनके पिछले कामों में साफ दिखाई दिया। इसलिए उनका नाम इस फिल्म के लिए सबसे ऊपर चल रहा है।

कहानी भगवान परशुराम की महागाथा
‘महावतार’ को एक भव्य माइथोलॉजिकल ड्रामा के रूप में बनाया जा रहा है। यह फिल्म भगवान परशुराम की कहानी पर आधारित है। एक ऐसी कथा जो भारतीय संस्कृति और इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखती है। विक्की कौशल इस फिल्म में एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो भारी तैयारी और शारीरिक-मानसिक समर्पण की मांग करता है। फिल्म मेकर्स खुद बता चुके हैं कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है। डायरेक्टर अमर कौशिक, जिन्होंने स्त्री और बाला जैसी फिल्में बनाई हैं, कहते हैं कि ‘महावतार’ उनके करियर की सबसे भावनात्मक और आध्यात्मिक फिल्म होने वाली है। उन्होंने इसे “ईश्वर की देन” तक बताया, जिससे पता चलता है कि वह इस विषय को कितनी संवेदनशीलता से ट्रीट कर रहे हैं।
मजबूत फीमेल लीड—दीपिका होंगी सही चुनाव?
इस फिल्म में खास बात यह भी है कि सिर्फ पुरुष किरदार ही मुख्य नहीं रहेगा, बल्कि महिला किरदार का ग्राफ भी उतना ही गहरा और महत्वपूर्ण होगा। अमर कौशिक का कहना है कि कहानी में महिला कैरेक्टर को बराबरी का महत्व दिया गया है। इसीलिए इसकी कास्टिंग को लेकर टीम बेहद सावधानी बरत रही थी।
रिपोर्ट्स कहती हैं कि दीपिका उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेज़ में से थीं जिनसे स्टूडियो की बातचीत चल रही थी। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस, अभिनय की गहराई और बड़े-स्तर की फिल्मों को संभालने की क्षमता को देखते हुए मेकर्स को लगा कि वह इस फिल्म के लिए बिल्कुल फिट बैठती हैं।अगर दीपिका इस प्रोजेक्ट को साइन करती हैं, तो उनके और विक्की कौशल के बीच यह पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन होगा। और यह pairing पहले से ही फैंस को बेहद एक्साइटेड कर रही है।
क्रिसमस 2026—फिल्म की रिलीज़ का बड़ा दिन
‘महावतार’ को एक मेगा सिनेमैटिक इवेंट की तरह तैयार किया जा रहा है। इसका बजट, स्केल और विज़ुअल अप्रोच इसे आने वाले दो सालों की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर चुका है। फिल्म क्रिसमस 2026 पर रिलीज़ होगी, और मेकर्स इसे पैन-इंडिया स्तर पर उतारने की योजना बना रहे हैं। विक्की कौशल इस फिल्म के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह किरदार की फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ उसकी आध्यात्मिक पर्सनैलिटी को समझने पर भी ध्यान दे रहे हैं। विक्की की मेहनत और फिल्म के पैमाने ने दर्शकों की उम्मीदें कई गुना बढ़ा दी हैं।
ट्रंप का 50% टैरिफ की वजह रूस नहीं बल्कि ये ..रघुराम राजन ने अमेरिका को लेकर किया बड़ा दावा