इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मंच पर मिमिक्री के बाद सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, श्रद्धालुओं ने दैव्य परंपरा का अपमान बताया।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों गंभीर विवाद में फंस गए हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह के दौरान रणवीर ने कन्नड़ फिल्म कांतारा में दिखाए गए दैव्य नृत्य की नकल की। इसी कारण उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप में हिंदू जनजागृति समिति (HJS) ने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब रणवीर स्टेज पर पहुंचे और अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा की तारीफ करते हुए अचानक फिल्म के एक खास दृश्य की एक्टिंग करने लगे। इस दृश्य में “दैव्य” यानी एक पूज्य परफॉर्मर दिव्य शक्ति के साथ मंदिर सेवा के दौरान नृत्य करता है। लेकिन रणवीर के इस अंदाज को लोग गंभीर धार्मिक परंपरा का “कॉमिक एक्ट” के मजाक के तौर पर समझ रहे है।
सोशल मीडिया पर लोगों की नाराज़गी
इवेंट के तुरंत बाद रणवीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । कई यूजर्स ने उनकी हरकत को “संस्कृति का मज़ाक” और “धार्मिक आस्था का अपमान” कहा। हजारों लोगों ने उनके खिलाफ ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी आपत्ति दर्ज की। यहां तक की कई लोगों ने कांतारा के निर्देशक ऋषभ शेट्टी को भी जिम्मेदार बताया और कहा कि “उन्हें मंच पर ही रणवीर को रोकना चाहिए था।”

ऋषभ शेट्टी का इशारा
वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि रणवीर स्टेज पर पहुंचने से पहले बैकस्टेज ऋषभ शेट्टी से मिलते हैं और दैव्य एक्ट की नकल करते हैं। उस समय ऋषभ उन्हें मुस्कुराते हुए उंगली उठाकर ऐसा न करने का इशारा करते हैं। लेकिन इसके बावजूद रणवीर ने मंच पर जाकर वही एक्ट किया। यही बात विवाद को और गंभीर बना रही है। लोगों का कहना है कि रणवीर को पहले ही समझाया गया था, फिर भी उन्होंने इसे नजरअंदाज किया।
हिंदू जनजागृति समिति ने की कानूनी शिकायत
हिंदू जनजागृति समिति ने रणवीर के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि रणवीर सिंह ने चामुंडा देवी और कोटिटुलु समुदाय की आस्था पर चोट पहुंचाई है। शिकायत पत्र में कहा गया है, “दैव्य परंपरा देव आराधना का हिस्सा है, न कि मनोरंजन का साधन। रणवीर सिंह ने इसे भूत-पिशाच वाला एक्ट बताकर बड़ा अपमान किया है।” संगठन की मांग है कि रणवीर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और आगे से ऐसी हरकत न करने का आश्वासन दें।
क्या हैं कांतारा और दैव्य परंपरा
कांतारा फिल्म दक्षिण भारत की एक प्राचीन धार्मिक कला, दैवा नृत्य या बूटा कोला पर आधारित है। यह सिर्फ नृत्य प्रदर्शन नहीं, बल्कि स्थानीय समुदायों की आस्था और देवी-देवताओं से जुड़ा आध्यात्मिक अनुष्ठान है। इसमें कलाकार को देवता का माध्यम माना जाता है, इसलिए इसे बेहद पवित्र माना जाता है। इसी वजह से लोगों को महसूस हुआ कि रणवीर ने केवल नकल नहीं की, बल्कि पवित्र परंपरा का अनादर किया है।
फिल्म रिलीज से पहले विवाद बढ़ा
दिलचस्प बात यह है कि यह विवाद तब सामने आया है जब रणवीर की अगली फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग अब फिल्म का बहिष्कार करने की अपील भी कर रहे हैं।
पाकिस्तान में CDF नियुक्ति पर खींचतान जारी! क्या मुनीर को लेकर PM शहबाज शरीफ कर रहे जानबूझकर ‘देरी’?