Search

‘मेड इन इंडिया’ गर्ल अलीशा चिनॉय ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 90s की क्वीन ने अब बताई इंडस्ट्री की हकीकत

90 के दशक में अपनी आवाज़ से पूरी पीढ़ी को दीवाना बनाने वाली ‘मेड इन इंडिया’ गर्ल ने अब बताई चुप रहने की असली वजह

अलीशा चिनॉय, जिन्हें इंडिपॉप की रानी कहा जाता है, आज भी भारतीय संगीत जगत में एक खास पहचान रखती हैं। उनकी आवाज़ ने 90 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में युवाओं पर गहरी छाप छोड़ी। “मेड इन इंडिया” जैसे सुपरहिट गाने ने उन्हें घर–घर में लोकप्रिय बना दिया था। पर लंबे समय से वह फिल्मों और प्लेबैक सिंगिंग से दूर हैं। अब उन्होंने खुद बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड से दूरी क्यों बनाई।

क्यों दूर हुईं अलीशा बॉलीवुड से?

एक इंटरव्यू में अलीशा चिनॉय ने बताया, कि यह फैसला अचानक नहीं था, बल्कि भावनात्मक थकावट और इंडस्ट्री के माहौल से निराशा इसका कारण था। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आया जब वह बॉलीवुड के संगीत से ऊब गईं और उन्हें लगने लगा कि उनकी क्रिएटिविटी को सीमित किया जा रहा है। अलीशा ने बताया, कि उन्हें गानों से जुड़ाव कम महसूस होने लगा था और म्यूजिक डायरेक्शन का स्टाइल उन्हें पसंद नहीं आ रहा था। काफी समय तक वह इस बात को लेकर संघर्ष करती रहीं, लेकिन उन्होंने समझौता करने के बजाय पीछे हटना ही बेहतर समझा।

इंडस्ट्री की राजनीति भी बनी वजह

अलीशा ने इंटरव्यू में इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स और कॉन्ट्रेक्ट्स को लेकर भी बड़े खुलासे किए। उनके अनुसार उस समय कलाकारों पर ऐसे कॉन्ट्रेक्ट्स साइन करने का दबाव होता था, जो बिल्कुल नाइंसाफ़ी वाले थे। उन्हें लगा कि उन्हें कलाकार नहीं, एक प्रोडक्ट की तरह ट्रीट किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कॉपीराइट, रॉयल्टी और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गायक और संगीतकारों को न्याय नहीं मिल रहा था। इसी कारण उन्होंने उन शर्तों पर काम करने से इंकार कर दिया। उनके इस फैसले के बाद उन्हें कम ऑफर मिलने लगे, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें इसका अफसोस नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

निजी कारण भी थे पीछे हटने के

अलीशा ने स्वीकार किया कि केवल प्रोफेशनल मामलों की वजह से नहीं, बल्कि निजी परिस्थितियों के कारण भी उन्हें लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहना पड़ा। उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि यह समय उनके जीवन और मानसिक शांति के लिए जरूरी था।

कैसी रहीं अलीशा की शुरूआती सफ़र

अलीशा का पहला एलबम जादू साल 1985 में आया था। इसी एल्बम से उनकी पहचान एक पॉप सिंगर के रूप में बनी। हालांकि असली पहचान उन्हें 1995 में मिली जब मेड इन इंडिया ने पूरे देश में हलचल मचा दी। इस गीत के बाद वह इंडियन पॉप म्यूजिक की सबसे अलग और बोल्ड आवाज़ मानी गईं।

अलीशा चिनॉय के हिट एलबम्स और गाने

  • जादू (1985)
  • बाबू मन्ना (1987)
  • मेड इन इंडिया (1995)
  • लवलेश (1996)
  • अलिशा (2001)

अलीशा फेमस गाने

  • काटे नहीं कटते (1987)

रुक रुक रुक (1994)

  • मेड इन इंडिया (1995)
  • कजरा रे (2005) – फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता
  • नो एंट्री मेन एंट्री (2005)
  • तिनका तिनका (2004)
  • दिल तू ही बता (2013)

अलीशा की निजी जिंदगी काफी उतार–चढ़ाव से भरी रही। उन्होंने 1986 में अपने मैनेजर राजेश झावेरी से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 1994 में दोनों अलग हो गए। 1995 में वह तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने संगीतकार अनु मलिक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस विवाद के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी समय तक काम नहीं किया, लेकिन बाद में परिस्थितियों के चलते दोनों फिर से इश्क–विश्क फिल्म में साथ जुड़े।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.