T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान फिर भिड़ेंगे ! 15 फरवरी को कोलंबो में होगा ‘महा मुकाबला’
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच एक बार फिर लौटने वाला है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेंगी। यह मुकाबला 2025 एशिया कप में हुए तीन धमाकेदार मैचों के बाद पहली बार होगा। यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल आईसीसी की ओर से आज मुंबई में जारी किया जाएगा।

7 फरवरी से होगा भारत का सफर शुरू
ESPNcricinfo की एक खबर के मुताबिक भारत और पाकिस्तान को यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए के खिलाफ खेलेगा, इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा। तीसरा मैच पाकिस्तान से होगा और आखिरी ग्रुप मुकाबला 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे।
भारत और श्रीलंका करेंगे मेजबानी
टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो या कैंडी में खेलेगा। टूर्नामेंट का फॉर्मेट पिछले टी20 वर्ल्ड कप जैसा ही है, जिसमें कुल 20 टीमें होंगी और उन्हें पांच ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी, फिर सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल खेला जाएगा।

फाइनल के वेन्यू को लेकर असमंजस
अगर भारत सुपर-8 में पहुंचता है तो उसके मैच अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में होंगे। भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर उसका मैच मुंबई में तय है। आईसीसी ने कोलंबो या कोलकाता को दूसरे सेमीफाइनल वेन्यू के रूप में शॉर्टलिस्ट किया है, जो श्रीलंका और पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। फाइनल अहमदाबाद में होना है, लेकिन अगर पाकिस्तान क्वालीफाई करता है तो यह मुकाबला कोलंबो में शिफ्ट किया जा सकता है। कुल 20 टीमों में भारत-श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, यूएसए समेत 18 टीमें हिस्सा लेंगी।
ICC T20 WC: पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो.. भारत नहीं इस देश में होगा मुकाबला ! ICC का बड़ा फैसला
भारत की दिव्यांग बेटियों का करिश्मा! T20 World Cup जीत फहराया परचम…