Fact Check
Search

“India vs Pakistan से पहले बड़ा ड्रामा! मैच से पहले पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की रद्द…..” 

“India vs Pakistan से पहले बड़ा ड्रामा! मैच से पहले पाकिस्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की रद्द…..”

 

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर-4 मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तानी खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान टीम ने मैच से पहले होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक रद्द कर दी है । यह लगातार दूसरी बार है जब पाकिस्तानी टीम ने मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल की है। इससे पहले यूएई के खिलाफ मैच से पहले भी ऐसा किया गया था।

 

क्यों कैंसिल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस?

 

टीम की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पाकिस्तान टीम विवादों से बचने की रणनीति अपना रही है। यूएई मैच से पहले रेफरी को लेकर हुए विवाद के बाद भी प्रेस कॉन्फ्रेंस टाल दी गई थी। अब भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले भी टीम ने ऐसा ही किया है।

भारतीय कप्तान ने किया खुलकर सामना…

वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैच को लेकर टीम की तैयारियों और रणनीति पर खुलकर बातचीत की।

टीम में जोश भरने के लिए नया कदम….

पाकिस्तान टीम ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. राहिल को कैंप में बुलाया है। उन्हें खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और ऊर्जा भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारत से ग्रुप स्टेज में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की खूब आलोचना हुई थीं। हालांकि ओमान और यूएई जैसी टीमों को हराकर पाकिस्तान सुपर-4 में जगह बनाने में सफल रहा है ।

 

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.