Fact Check
Search

पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों ने क्यों बनाया नसीम के घर को निशाना?

पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों ने क्यों बनाया नसीम के घर को निशाना?

 

पाकिस्तान में क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर गोलीबारी से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हमला इतना भयानक था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के लोअर डिर जिले की बताई जा रही है, जहां नसीम शाह का पैतृक घर ‘हुज्र (Hujra)’ स्थित है।

 

घर को पहुँचा नुकसान

पुलिस के मुताबिक, हमले में कई गोलियां चलीं और घर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। नसीम शाह के घर की खिड़कियां टूट गईं, मेन गेट को भारी नुकसान हुआ और पार्किंग एरिया की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान घर में मौजूद परिवार के सदस्य डर के साए में आ गए। राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई। हमले के वक्त नसीम शाह का परिवार घर पर ही था, लेकिन वे सभी सुरक्षित हैं। हालांकि घटना के बाद से घर के लोग काफी डरे हुए हैं और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पांच संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पीछे की वजह पता चल सके। फिलहाल पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और नसीम शाह के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

टीम के साथ हैं नसीम शाह

हमले के समय नसीम शाह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ थे। वह रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे हुए थे। टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हमले की जानकारी मिलते ही उन्हें परिवार से संपर्क कराया गया।

 

नसीम शाह इस वक्त पाकिस्तान टीम का अहम हिस्सा हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज में भी खेलेंगे। क्रिकेट जगत में इस घटना की कड़ी निंदा हो रही है और फैंस नसीम शाह के परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

अफगानिस्तान ने कहा ‘हम नहीं झुकेंगे’ बौखलाए पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने लगाये भारत पर युद्ध भड़काने के आरोप

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.