Fact Check
Search

दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान में हड़कंप! तीनों सेनाओं ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

दिल्ली धमाके

दिल्ली में हुए धमाके के बाद पाकिस्तान ने बढ़ाई बॉर्डर पर चौकसी, कई देशों ने जारी की चेतावनी!

राजधानी दिल्ली के भीषण धमाके की खबर ने पूरे देश को हिला दिया है । यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक चलती कार में हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर हुई थी। गृहमंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं।

धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। दिल्ली पुलिस, एनआईए और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हैं। वहीं, इस घटना का असर भारत की सीमाओं तक भी दिखने लगा है।

पाकिस्तान में मची हलचल, सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा

धमाके की खबर के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान की सरकार ने अपनी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। खासतौर पर राजस्थान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फाइटर जेट्स की पेट्रोलिंग शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की तीनों सेनाओं ने आपात बैठक (इमरजेंसी मीटिंग) की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी देर रात तक NSA और डीजी आईएसआई के साथ इस घटना पर चर्चा की पाकिस्तान को डर है कि भारत की तरफ से किसी बड़ी कार्रवाई का जवाब मिल सकता है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की याद से सहमा पाकिस्तान

भारत में हुए धमाके के बाद पाकिस्तान को पुलवामा हमले के बाद किए गए भारतीय जवाब “ऑपरेशन सिंदूर” की याद आ गई है। उस समय भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था।

अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को चेताया

धमाके के बाद विदेशी दूतावासों ने भी अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि “भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक लाल किले के आसपास या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं और सतर्क रहें।” ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने भी एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने अपने नागरिकों से कहा है कि “भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर आने वाले इलाकों में न जाएं। साथ ही, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर जैसे संवेदनशील राज्यों की यात्रा से भी परहेज करने को कहा गया है।”

फ्रांस ने शुरू किया नया अलर्ट पोर्टल

फ्रांस सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक खास पोर्टल ‘Fil d’Ariane’ शुरू किया है। फ्रांसीसी दूतावास ने भारत में रह रहे लोगों से अपील की है कि वे इस पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करें ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके। फ्रांस ने यह भी कहा है कि उनके नागरिक फिलहाल दिल्ली में भीड़भाड़ वाले स्थानों और धमाके की जगह से दूर रहें।

ईरान, मिस्र और कनाडा ने जताई संवेदना

ईरान और मिस्र ने दिल्ली धमाके पर गहरा दुख जताया है। ईरानी दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि, “दिल्ली धमाके में मारे गए और घायल भारतीय नागरिकों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम इस कठिन समय में भारत सरकार और भारतीय जनता के साथ हैं।”

मिस्र दूतावास ने भी कहा कि “वह भारत के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। इसके अलावा कनाडा सरकार ने भी इस हमले पर दुख जताते हुए कहा कि वह भारत की जनता के साथ संवेदना प्रकट करती है।” धमाके के बाद दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देशभर में पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। गृह मंत्रालय ने कहा है कि जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं। शुरुआती जांच में यह मामला आतंकी साजिश लग रहा है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

 

दिल्ली धमाके से पहले का CCTV आया सामने! i 20 में नजर आया आतंकी उम,फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में भी आया था नाम सामने

दिल्ली धमाकों से पहले गुजरात, कश्मीर और यूपी से हुई थी संदिग्धों की गिरफ्तारी! विस्फोट के पीछे किसकी है साजिश?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.