Fact Check
Search

क्या है Can’t Breathe’ मुहिम ? दिल्ली में पहली बार प्रदूषण के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग! 

क्या है Can’t Breathe’ मुहिम ? दिल्ली में पहली बार प्रदूषण के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग!

नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर देश में पहली बार आम लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया है । राजधानी के इंडिया गेट के पास बड़ी संख्या में ‘हवा में ज़हर है’, ‘I can’t breathe’ जैसी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया । इस विरोध में कई पैरेंट्स, युवा और स्टूडेंट्स शामिल हुए है।

प्रदर्शन में शामिल कई युवक-युवतियों ने सरकार से वायु प्रदूषण पर ठोस कदम उठाने की मांग की ।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी और कर्तव्य पथ को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

Can’t Breathe

क्या है प्रदर्शनकारियों के आरोप

जैसे ही प्रदर्शनकारी मान सिंह रोड पहुंचे और नारेबाजी शुरू की, पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को थाने से छोड़ दिया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार जो प्रदूषण के आंकड़े जारी कर रही है, असल स्थिति उससे कहीं ज़्यादा गंभीर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा “हर दिन ज़हरीली होती जा रही है” और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। लोगों का कहना था कि वे सिर्फ “सांस लेने का अधिकार” मांग रहे हैं।

दीपावली के बाद से राजधानी की हवा में ज़हर घुल चुका है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे दिल्ली ‘रेड जोन’ में पहुंच गई है।

 

प्रदर्शनकारियों से हुई झड़प

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। महिला पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन में शामिल युवतियों को बसों में बैठाया, जबकि कुछ युवक विरोध जारी रखने पर अड़े रहे। इस दौरान लोग “दिल्ली पुलिस वापस जाओ” के नारे लगाने लगे।

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है, और सरकार की ऐसी कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है।”

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सरकार नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में प्रदूषण कम करने के लिए ठोस और प्रभावी नीति बनाए। इस विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के कुछ नेता भी शामिल हुए।

क्या कहना है पुलिस का

डीसीपी (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने बताया कि कुछ लोगों को सिर्फ एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर ही अधिकृत स्थल है, और किसी भी समूह को वहां प्रदर्शन से पहले अनुमति लेनी होती है।

‘किंग’ बनी बॉलीवुड की सबसे महंगी ACTION फिल्म! ये 13 दिग्गज कलाकार बिखेरेंगे जलवा 

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.