Search

ऋषभ पंत की हुई वापसी, मोहम्मद शमी फिर बाहर! साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए किसे मिला मौका जानिए

ऋषभ पंत की हुई वापसी, मोहम्मद शमी फिर बाहर! साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए किसे मिला मौका जानिए

 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में लंबे समय बाद ऋषभ पंत की वापसी हुई है।

 

 

बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को टीम का कप्तान है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान के रूप में दिखेंगे। पंत लंबे समय बाद टीम में लौट रहे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से टीम बाहर थे।

 

भारतीय टीम इस बार अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। टीम में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी, जबकि स्पिन में रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर टीम को मजबूती देंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि टीम के लिए ऋषभ पंत की वापसी हुई है। वह चोट के कारण वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी।

ऋषभ पंत

शमी को इस बार भी नहीं मिली जगह

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप की टीम में वापसी हुई है। वह चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी को इस बार भी टीम में जगह नहीं मिली है। यह टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू होगी और 18 नवंबर तक चलेगी, जबकि दूसरा टेस्ट 22 से 26 नवंबर तक गुवाहाटी में खेला जाएगा।

 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप शामिल हैं।

राहुल गांधी का दावा “सेना सिर्फ 10% के हाथ में? सेना पर बयान से मचा नया सियासी संग्राम! 

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.