Fact Check
Search

सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री का ‘हवा में उड़ता’ वीडियो वायरल! बाबा ने क्या चौंकाने वाला खुलासा किया ?

सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री का ‘हवा में उड़ता’ वीडियो वायरल! बाबा ने क्या चौंकाने वाला खुलासा किया ?

बागेश्वर धाम के महामंडलेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से उनके फेक वीडियो बनाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। उन्होंने अपने दिव्य दरबार में भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ विदेशी ताकतें और आईटी टीमें उनके खिलाफ साजिश रच रही हैं।

“AI जनरेटेड फेक वीडियो वायरल किए जा रहे हैं”

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर शास्त्री के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे कहीं हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं, तो कहीं पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती दिख रही है।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वे AI जनरेटेड फेक वीडियो हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।”

उन्होंने बताया कि करीब 22 लोगों की आईटी टीम उनके खिलाफ सक्रिय है, जो फेक वीडियो बनाकर उन्हें निशाना बना रही है।

हमने कई बार गलत लोगों की ठठरी बांधी है

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे हमेशा खुले मंच से सच बोलते आए हैं, इसलिए कई लोगों को उनकी बातें बुरी लगती हैं। उन्होंने कहा, “हमने कई बार उन लोगों की ठठरी बांधी है, जो गलत काम करते हैं। अब वे चुप कैसे बैठेंगे?”

शास्त्री का कहना है कि कुछ तांत्रिकों की दुकानें बंद हो गई हैं, इसलिए वे अब उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।

“AI वीडियो वायरल करने के लिए पैसे खर्च किए जा रहे हैं”

शास्त्री ने आरोप लगाया कि “AI से बनाए गए वीडियो को वायरल करने के लिए पैसे खर्च किए जा रहे हैं। यह पूरी तरह स्पॉन्सर्ड प्रोपेगेंडा है।”

उन्होंने अपने भक्तों से अपील की कि वे किसी अफवाह में न पड़ें और बालाजी महाराज के चरणों में श्रद्धा बनाए रखें।

“मुझे किसी से डर नहीं है। पूरी पृथ्वी मेरे विरोध में लग जाए, तब भी मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकता, क्योंकि मेरी रक्षा हनुमान जी कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

धीरेंद्र शास्त्री

“हनुमान जी के चक्कर में पड़ो, हमारे नहीं”

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भक्तों से कहा, “हमारे चक्कर में मत पड़ो, हनुमान जी के चक्कर में पड़ो। जो कुछ भी होगा, वह भगवान की इच्छा से ही होगा।”

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भक्तों और बालाजी पर पूरा विश्वास है और वे किसी भी साजिश से डरने वाले नहीं हैं।

धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार ‘दिवाली पर ज्ञान न पेले , हम बकरीद-ताजिए पर ज्ञान नहीं देते’ 

भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए पद यात्रा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री, कहा हिन्दू मुसलमान विवाद सुलझाने का ये एकमात्र उपाय

 

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.