Search

भूकंप के झटकों से दहली दुनिया! कोरल सागर में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान और म्यांमार में भी तबाही

भूकंप के झटकों से दहली दुनिया! कोरल सागर में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान और म्यांमार में भी तबाही

भूकंप के झटकों से दहली

नई दिल्ली: रविवार सुबह कोरल सागर में 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इसका केंद्र वानुआतु के पास, 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर स्थित था। भूकंप सुबह 4:58 बजे (भारतीय समयानुसार) महसूस किया गया।कोरल सागर का यह क्षेत्र वानुआतु की राजधानी पोर्ट विला से लगभग 643 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में है।

अभी तक किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और निगरानी एजेंसियां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि सतह के करीब आने वाले भूकंप अधिक खतरनाक होते हैं क्योंकि उनके झटके जमीन तक ज्यादा ताकत से पहुंचते हैं।

भूकंपीय रूप से सक्रिय इलाका

अमेरिकी संस्था Seismological Facility for the Advancement of Geoscience (SAGE) के अनुसार, सोलोमन और वानुआतु द्वीप उस क्षेत्र में आते हैं जहां इंडो-ऑस्ट्रेलियाई प्लेट, प्रशांत प्लेट के नीचे खिसक रही है। यह इलाका विश्व के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

2024 में आया था विनाशकारी भूकंप

साल 2024 में वानुआतु के पोर्ट विला में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थीं। उस दौरान WHO और यूनिसेफ ने राहत और जनजागरूकता अभियान चलाया था।

म्यांमार में 3.0 तीव्रता का झटका

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार तड़के म्यांमार में भी 3.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर रही। विशेषज्ञों के मुताबिक, उथले भूकंपों के बाद आफ्टरशॉक (Aftershock) की संभावना बढ़ जाती है। इससे पहले 16 अक्टूबर को म्यांमार में 3.7 तीव्रता का झटका महसूस हुआ था।

जापान में भी कांपी धरती

रविवार को जापान के उत्तरी होक्काइडो क्षेत्र में भी 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इसका केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में लगभग 40 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के बाद कुछ लोगों ने एहतियातन घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया, हालांकि किसी नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

‘तुम्हें नहीं छोड़ेंगे…जज के घर पर आधी रात हमला, गालियां दी अज्ञात हमलावरों ने बरसाए पत्थर

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.