अफगानिस्तान ने रोके ट्रक तो पाकिस्तान में टमाटरों पर मचा हाहाकार! 600 रुपए के रेट पर बिक रहे टमाटर

500 से 600 के रेट पर बिक रहे है टमाटर सप्लाई चैन रुकने से 400% तक बढ़े टमाटर के दाम
पाकिस्तान में इन दिनों टमाटर सिर्फ सब्ज़ी नहीं, एक लग्ज़री आइटम बन चुका है। जिस चीज़ को कभी लोग बिना सोचे खरीद लेते थे, अब उसके लिए जेब टटोलनी पड़ रही है। इस्लामाबाद, कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों में टमाटर की कीमतें ₹600 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। ये वही टमाटर है जो कुछ दिन पहले ₹50-₹100 में मिल रहा था। यानी दामों में करीब 400% की उछाल हो गई है ।
क्या है वजह
अफगानिस्तान से आने वाले टमाटर के ट्रक रुकने से कराची, लाहौर और इस्लामाबाद जैसे शहरों में टमाटर की सप्लाई चेन टूट गई है । लगभग 5,000 कंटेनर फंसे हैं। पाकिस्तान में टमाटर के दाम बढ़ने के वजह लोकल प्रोडक्शन में नुकसान और भारी बारिश और बाढ़ से फसल बर्बाद होने का कारण बताया गया है।
सीमा विवाद ने बिगड़े हालात
11 अक्टूबर से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे सीमा विवाद ने हालात बिगाड़ दिए हैं। जिसकी वजह से टोर्कहम और चमन बॉर्डर क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है जिससे अफगानिस्तान से आने वाले टमाटर के ट्रक फंसे हुए हैं। लगभग 5,000 कंटेनर दोनों तरफ खड़े हैं, और रोजाना आने वाले 80 से 120 ट्रकों की सप्लाई अब पूरी तरह बंद हो चुकी है। जिसकी वजह से पाकिस्तान में टमाटर का रेट लगभग 400% बढ़ चुका है।
पाकिस्तान में सब्जियों में ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर को पसंद किया जाता है। टमाटर का इस्तेमाल चिकन-मटन में होता है। ऐसे में आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ के चलते टमाटर की फसल हुई बर्बाद
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते टमाटर की फसल बर्बाद हो चुकी है और खैबर पख्तूनाखवा, बलूचिस्तान और सिंध में खेतों में जल भराव हो गया है जिससे फसल पकने में देरी हो गई। लाहौर की बदामी बाग मार्केट मैं जहां 30 ट्रक रोजाना आते थे वहीं अब सिर्फ 15 से 20 तक ही पहुंच पा रहे हैं।
बलूचिस्तान की फसल अब खत्म हो रही है और अफगानिस्तान के मुताबिक ईरान से आने वाले टमाटर और अन्य सब्जियों के आयात भी अब कम हो गए हैं।
ऐसे में डिमांड और सप्लाई के बीच का फासला और अधिक हो गया है।
बाजार में व्यापारियों और रिटेलर्स ने की मनमानी
ऐसे में आम आदमी की परेशानी कमजोर निगरानी का फायदा उठाकर थोक व्यापारियों और रिटेलर्स ने कीमतें मनमानी तरीके से बढ़ा दि हैं।
कई जगहों पर तो थोक कीमत से दोगुनी दर पर टमाटर बेचा जा रहा है।
क्या कह रहे हैं व्यापारी
पाकिस्तान के समा टीवी के मुताबिक, देश के बड़े हिस्से में आई बाढ़ से तबाह हुई फसलें, बाधित व्यापार और आपूर्ति की कमी के कारण पाकिस्तान में टमाटर की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची है। व्यापारियों का कहना है कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान आने वाले टमाटर की सप्लाई प्रभावित हुई है। सीमा पर तनाव के बाद अफगान निर्यात के निलंबन से टमाटर समेत कई सब्जियों के दाम बढ़े हैं।
एशिया कप से पहले धमाका: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को t20 मुकाबले में दी मात