Fact Check
Search

तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे! सीट बंटवारे पर बनी सहमति

पटना में महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया।

कांग्रेस और राजद के बीच अब भी कुछ सीटों पर मतभेद हैं, अंतिम फैसला बुधवार को।

साझा घोषणा-पत्र चुनावी अधिसूचना के बाद होगा।

 

तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम फेस

पटना में महागठबंधन में लंबे मंथन के बाद आखिरकार सीटों के बंटवारे को लेकर ज्यादातर सहमति बन चुकी है। सूत्रों की माने तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया गया है। हालांकि, कुछ सीटों पर कांग्रेस और राजद के बीच अब भी थोड़ा मतभेद है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बुधवार को होने वाली बैठक में इस पर भी अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

तीन घंटे चली बैठक में तय हुआ सीटों का फॉर्मूला

रविवार को हुई महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक करीब तीन घंटे चली, जिसमें सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में यह तय हुआ कि पिछली बार जीती गई और दूसरे स्थान पर रही सीटें उसी दल को दी जाएंगी। दो-तीन सीटों पर ही मामूली फेरबदल की संभावना है। बताया जा रहा है कि पहले करीब दो दर्जन सीटों पर पेच फंसा हुआ था, जो अब घटकर केवल आधा दर्जन पर रह गया है।

बैठक में राजद की ओर से सांसद संजय यादव, प्रदेश महासचिव रणविजय साहू, पूर्व मंत्री आलोक मेहता सहित कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मौजूद थे। सभी नेताओं ने एक स्वर में तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताया।

सीटों के बंटवारे की रूपरेखा लगभग तैयार है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को 55 से 58 सीटें, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 18 से 20 सीटें और वाम दलों को 35 से 38 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) को तीन सीटें और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को दो-तीन सीटें मिलने की संभावना है। बाकी लगभग 130 सीटें राजद के खाते में जाएंगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में राजद ने 144 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जबकि कांग्रेस 70 और वाम दलों ने 31 सीटों पर मुकाबला किया था। इस बार समीकरण कुछ बदले हुए हैं और दलों की स्ट्राइक रेट के साथ-साथ क्षेत्रीय संतुलन को भी ध्यान में रखा गया है।

महागठबंधन का साझा घोषणा-पत्र चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा। तेजस्वी यादव की टीम का मानना है कि इससे विपक्षी दल उनके वादों को कॉपी नहीं कर पाएंगे।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.