Fact Check
Search

बिकीनी पहन, ओम नमः शिवाय’ बोलकर विदेशी महिला ने गंगा में लगाई डुबकी , सोशल मीडिया पर वीडियों हो गया वायरल

ऋषिकेश में विदेशी महिला का गंगा स्नान वीडियो वायरल

ऋषिकेश में विदेशी महिला का गंगा स्नान वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा,

यूजर्स ने जताई नाराज़गी, बोले- धार्मिक स्थलों की मर्यादा रखनी चाहिए!

 

ऋषिकेश के शांत घाटों पर इन दिनों एक अनोखा दृश्य चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला पारंपरिक अंदाज़ में ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करती हुई गंगा में डुबकी लगाती दिखती है। माथे पर तिलक, गले में फूलों की माला और चेहरे पर भक्ति का भाव सब कुछ श्रद्धा से भरा हुआ लगता है। लेकिन, उसके पहनावे ने इस पूरे प्रसंग को विवाद में बदल दिया है।

क्या हैं पूरा मामला

ऋषिकेश घाट पे एक महिला ने बिकिनी पहनकर गंगा में स्नान किया, और यही बात लोगों के बीच मतभेद का कारण बन गई। वीडियो ऋषिकेश के मशहूर लक्ष्मण झूला क्षेत्र का बताया जा रहा है। जैसे ही ये क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पहुंची, लोगों की प्रतिक्रियाएं दो धड़ों में बंट गईं।

लोगों के बीच छिड़ी तीखी बहस

कई लोगों ने इसे ‘गंगा माता का अपमान’ बताया और कहा कि “यह स्थान किसी समुद्र तट जैसा नहीं है, बल्कि एक तीर्थ है जहाँ मर्यादा और श्रद्धा दोनों का पालन जरूरी है। उनका कहना था कि किसी भी धार्मिक स्थल पर स्थानीय संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना हर व्यक्ति का दायित्व हैं। चाहे वह स्थानीय हो या विदेशी।

वहीं दूसरी ओर, कुछ लोगों ने महिला का बचाव करते हुए कहा कि “उसने पूरी श्रद्धा से डुबकी लगाई, ‘ओम नमः शिवाय’ बोला और ‘गंगा मां की जय’ कहते हुए हाथ जोड़े। ऐसे में, अगर उसके मन में भक्ति का भाव है, तो उसके पहनावे पर सवाल उठाना सही नहीं।”

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “जब भारतीय पुरुष गंगा में केवल कच्छा पहनकर स्नान करते हैं, तब किसी को समस्या नहीं होती, फिर एक विदेशी महिला के कपड़ों पर इतनी आपत्ति क्यों?” इस बयान ने बहस को और भड़का दिया।

 

तीर्थनगरी में चर्चा का विषय बना वीडियो

यह पूरा मामला उत्तराखंड पुलिस तक अभी नहीं पहुँचा है। स्थानीय थाने के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा को देखते हुए वे वीडियो की सत्यता और स्रोत की जांच कर रहे हैं।

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। हालांकि, अब तक किसी ने इस मामले में शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो कब और किसने शूट किया था।

आस्था बनाम मर्यादा — असली सवाल क्या है?

इस घटना ने एक पुराने सवाल को फिर से जीवित कर दिया है। क्या धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच कोई स्पष्ट रेखा है?

भारत में सदियों से गंगा को माँ के रूप में पूजने की परंपरा रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु स्नान कर अपने पापों का प्रायश्चित करते हैं। ऐसे में, यहां के लोगों के लिए यह केवल एक नदी नहीं, बल्कि श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। दूसरी ओर, विदेशी पर्यटक भारत आते हैं तो वे यहां की संस्कृति को अपने नजरिये से अपनाते हैं। कभी योग, कभी ध्यान और कभी स्नान के माध्यम से। भारत एक विविधताओं से भरा देश है, और अगर कोई विदेशी व्यक्ति हमारी संस्कृति से प्रभावित होकर गंगा में डुबकी लगाता है, तो यह गर्व की बात होनी चाहिए। लेकिन साथ ही, धार्मिक स्थलों की संस्कृति और शालीनता को भी बनाए रखना जरूरी है ताकि परंपरा की गरिमा बनी रहे।

 

सोशल मीडिया की भूमिका

सोशल मीडिया इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा कारक साबित हुआ। वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट ने इसे ‘संस्कृति बनाम पश्चिमी सोच’ का मामला बताया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो लाखों लोगों तक पहुँच गया। जहाँ एक ओर कई यूजर्स ने महिला को ‘श्रद्धालु’ कहा, वहीं कुछ ने इसे ‘असंवेदनशीलता’ बताया।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.