कांतारा चैप्टर 1 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान! दुनियाभर में 725 करोड़ की कमाई
‘कांतारा चैप्टर 1’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। अब यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जिससे ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम के लिए यह बड़ी सफलता बन गई है।
Box Office कलेक्शन हुआ 500 करोड़
फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। पहले हफ्ते में इसका कुल कलेक्शन 337.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, रिलीज के 17वें दिन तक फिल्म ने 6.56 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500.31 करोड़ रुपये हो गया है।
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक पूरी दुनिया में 725 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने ‘गदर 2’ (686 करोड़) और ‘सुल्तान’ (627 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। कमाई के मामले में यह फिल्म इस साल दूसरे नंबर पर है, जबकि पहले स्थान पर विक्की कौशल की ‘छावा’ है, जिसने 809 करोड़ रुपये कमाए हैं।

बॉलीवुड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का दबदबा साफ नजर आ रहा है। दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं, लेकिन वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म की कमाई बहुत कम रही। 17वें दिन फिल्म ने सिर्फ 67 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन अब 56.77 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक्शन और कलाकारों की एक्टिंग दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इसमें ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं और वे इसके लेखक और निर्देशक भी हैं। उनके साथ फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने भी बेहतरीन अभिनय किया है।
2 अक्टूबर को रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 ने हिलाया बॉक्स ऑफिस , रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Kantara: Chapter 1! ट्रेलर रिलीज़ डेट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें ,₹125 करोड़ में बिके OTT राइट्स