Fact Check
Search

CBI की छापेमारी में DIG हरचरण भुल्लर के घर से खज़ाना बरामद — 7.5 करोड़ नकद, सोना और लग्जरी घड़ियाँ मिलीं

CBI की छापेमारी में DIG हरचरण भुल्लर के घर से खज़ाना बरामद — 7.5 करोड़ नकद, सोना और लग्जरी घड़ियाँ मिलीं

पंजाब के डीआईजी हरचरण भुल्लर को CBI ने 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास और अन्य ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की, जो देर रात तक चली। घर में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिली कि नोट गिनने की मशीनें मंगवानी पड़ीं।

7.5 करोड़ नकद और 2.5 किलो सोना बरामद

CBI अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान भुल्लर के घर से 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना, 26 लग्जरी घड़ियाँ, और कई संपत्तियों के दस्तावेज़ बरामद हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बरामद रकम और महंगे सामान को देखकर टीम के सदस्य भी हैरान रह गए।

रिश्वतखोरी का मामला और गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने हरचरण भुल्लर और उनके एक सहयोगी को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जब उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई, तो भ्रष्टाचार का पूरा जाल सामने आ गया।

CBI के अनुसार, डीआईजी ने अपने एक करीबी सहयोगी के ज़रिए एक व्यापारी से एफआईआर निपटाने और पुलिस कार्रवाई से बचाने के बदले बड़ी रकम की मांग की थी। जांच के दौरान सीबीआई को कई चौंकाने वाले सबूत मिले, जिनसे रिश्वतखोरी की पूरी कहानी उजागर हो गई।

ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और सामान बरामद

CBI की टीम को चंडीगढ़ स्थित सरकारी घर से मिला:

CBI की छापेमारी

  • ₹7.5 करोड़ नकद
  • 2.5 किलो सोना
  • 26 लग्जरी घड़ियाँ (Rolex और Rado जैसी ब्रांड्स)
  • 50 से ज़्यादा संपत्तियों के दस्तावेज़
  • बैंक खातों और लॉकर की चाबियाँ
  • 4 हथियार और 100 कारतूस

वहीं, समराला स्थित फार्महाउस से मिला:

  • ₹5.7 लाख नकद
  • 108 शराब की बोतलें
  • 17 कारतूस

और मिडिलमैन (सहयोगी) के घर से:

  • ₹21 लाख नकद
  • कई संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद

CBI की कार्रवाई जारी

CBI अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी जांच का हिस्सा है, ताकि डीआईजी भुल्लर की अवैध कमाई और भ्रष्टाचार के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

गिरफ्तार डीआईजी (रोपड़ रेंज) और उनके सहयोगी को शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.