Fact Check
Search

UPI की धूम! पहले IMF ने सराहा, अब मिडिल ईस्ट के दूसरे देश कतर में शुरू हुआ भारतीय पेमेंट सिस्टम”

UPI की धूम! पहले IMF ने सराहा, अब मिडिल ईस्ट के दूसरे देश कतर में शुरू हुआ भारतीय पेमेंट सिस्टम”

भारत की यूपीआई का अब कतर तक पहुंच गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कतर की राजधानी दोहा में यूपीआई पेमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कतर मिडील ईस्ट का दूसरा देश बन गया है, जहां यूपीआई का इस्तेमाल किया जाएगा।

कतर दौरे पर है पीयूष गोयल

पीयूष गोयल 6 से 7 अक्टूबर तक कतर दौरे पर है । इस दौरान उन्होंने कतर सेंट्रल बैंक के गवर्नर से मुलाकात की और भारत–कतर संयुक्त व्यापार परिषद को संबोधित किया। उन्होंने व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया ताकि विकास और समृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

लुलु मॉल में यूपीआई लॉन्च

दोहा स्थित लुलु मॉल में कतर नेशनल बैंक के साथ मिलकर यूपीआई पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया गया। लुलु मॉल ऐसा करने वाला कतर का पहला बड़ा रिटेल चेन बन गया है। पीयूष गोयल ने कतर के अन्य बैंकों से भी यूपीआई अपनाने की अपील की। इस लॉन्च से कतर में रहने वाली लगभग 25 प्रतिशत भारतीय आबादी को डिजिटल लेनदेन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

यूपीआई भारतीय नवाचार का प्रतीक’ — पीयूष गोयल
इस मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि यूपीआई केवल डिजिटल पेमेंट का एक तरीका नहीं, बल्कि भारतीय नवाचार और तकनीकी ताकत का प्रतीक है।

आईएमएफ की रिपोर्ट में भी यूपीआई की सराहना

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी बताया कि यूपीआई के मामले में भारत अन्य देशों की तुलना में अधिक और तेज भुगतान करता है, जबकि डेबिट और क्रेडिट कार्ड जैसे अन्य साधनों का कम उपयोग करता है।

क्या है यूपीआई?

आपको बता दें कि यूपीआई एक इंसटेंट पेमेंट सिस्टम (Instant Payment System) है जिसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने मोबाइल फोन के माध्यम से अंतर-बैंक लेनदेन की सुविधा के लिए विकसित किया है।
भारत में यूपीआई की शुरुआत 9 साल पहले हुई थी और आज यह भारत की सबसे बड़ी सफलता की कहानी बन चुकी है। वर्तमान में देश के 85 प्रतिशत डिजिटल भुगतान यूपीआई के माध्यम से होते हैं और दुनिया के करीब 50 प्रतिशत डिजिटल ट्रांजैक्शन भी यूपीआई से किए जाते हैं। भारत में हर दिन लगभग 64 करोड़ ट्रांजैक्शन यूपीआई से होते हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.