Fact Check
Search

घुसपैठियों पर प्रहार या सिर्फ मुस्लिम निशाना,असम बीजेपी के एआई वीडियो पर विवाद

असम बीजेपी के एआई वीडियो में घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलने की तस्वीर दिखाए जाने पर विवाद बढ़ा।

असम बीजेपी के एआई वीडियो में घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलने की तस्वीर दिखाए जाने पर बवाल मचा

ओवैसी ने बीजेपी पर वोट बैंक राजनीति का आरोप लगाया है।

 

अभी पीएम मोदी और उनकी मां का एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद थमा भी नहीं था कि एक नया एआई वीडियो राजनीतिक  विवाद का रूप ले चुका है। असम बीजेपी की ओर से एक एआई वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में असम में घुसपैठियों की बड़ी संख्या होने पर क्या स्थिति होगी, यह दिखाया गया है। साथ ही असम की संस्कृति और डेमोग्राफी किस प्रकार बदल जाएगी, इस पर जोर दिया गया है। विवाद इस बात पर है कि इस वीडियो में सिर्फ मुस्लिम ही हर तरफ दिखाई पड़ रहे हैं। इस एआई वीडियो में राहुल गांधी भी साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। वीडियो यह संकेत दे रहा है कि हर क्षेत्र में मुस्लिम ही मुस्लिम होंगे। इस वीडियो के बाद जबरदस्त सियासी बवाल देखने को मिल रहा है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि बीजेपी सिर्फ वोट लेने के लिए यह सब कर रही है और हिंदुत्व की विचारधारा का यही असली रूप है।

हाई कोर्ट ने आदेश

कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का एआई वीडियो बनाने के मामले में पटना हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने इस वीडियो को हटाने का आदेश दिया था। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मेटा को भी नोटिस जारी किया था। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने इस मामले पर एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से इस मामले में जानकारी मांगी है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस के पेज से यह वीडियो हटा लिया गया है।

क्या था वीडियो में

कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए एक एआई-जनरेटेड वीडियो ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी को बातचीत करते हुए दिखाया गया था, जहां मां बेटे को सही राजनीति और नैतिक निर्णय लेने की सलाह देती नज़र आई थीं।
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला था। भाजपा नेताओं ने इसे “शर्मनाक” और “मर्यादा का उल्लंघन” करार देते हुए कहा था कि कांग्रेस चुनावी लाभ के लिए निजी और पारिवारिक भावनाओं का मज़ाक बना रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.